अंतर्राज्यीय ऑनलाइन गेमिंग साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा

नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन गेमिंग साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है। दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, 18 एटीएम कार्ड, 14 सिम कार्ड और सात चेक बुक राउटर बरामद किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि नवगछिया के नयाटोला निवासी रौशन सिंह के मकान में संदिग्ध लोग रह रहे हैं। साथ ही बाहरी लोगों का आना जाना है। पुलिस जब वहां पहुंची तो वहां कुछ लोग लैपटॉप और टैब पर काम कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को देख सभी भागने लगे जिसमें से दो को पुलिस ने दबोच लिया।

Goal 5 22Scope News

भोले-भाले लोगों को फोन कर उसका ब्रेनवॉश कर ठग लेते थे पैसे – SDPO ओमप्रकाश

बेगूसराय के नावकोठी निवासी पप्पू व झारखंड के गढ़वा रामपुर निवासी राम पत्रायन को गिरफ्तार किया गया है। इसके सहयोगियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार ठगों ने पुलिस से बताया की आठ से 10 दोस्तों के सहयोग से ये लोग ऑनलाइन गेमिंग एप्प रेड़ीबूक ब्लू पर गेमिंग का कार्य करते थे। पुलिस का कहना है कि ठग भोले-भाले लोगों को फोन कर उसका ब्रेनवॉश कर पैसे ठग लेते थे। एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी।

यह भी पढ़े : ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्रा उठा राजधानी, क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान 3 को मारी गोली

यह भी देखें :

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...