पांच दिनों तक धूप और छांव की आंखमिचौली रहेंगी जारी

रांची: बसंत ऋतु का आगमन हो चुका है. इसके बावजूद दिन के वक्त गर्मी महसूस होने लगी है. लेकिन मौसम केंद्र की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक खासकर रांची वासियों को धूप और छांव की आंखमिचौली देखने को मिलेगी.

22 फरवरी और 25 फरवरी को हल्की बारिश की पूरी संभावना है. 26 और 27 फरवरी को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है.

लिहाजा, आने वाले सात दिनों तक मौसम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक एससी मंडल ने यह जानकारी दी है.22 फरवरी को राज्य के उत्तरी,मध्य और दक्षिण-पूर्वी भागों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है.

23 फरवरी को दक्षिणी और उत्तर पूर्वी भागों में कहीं कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है. 24 और 25 फरवरी को राज्य के दक्षिणी भागों में हल्की बारिश का अनुमान है. लिहाजा, संथाल के जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसी वजह से बढ़ रही गर्मी से थोड़ी निजात मिल सकती है.

बीते 24 घंटों की बात करें तो जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है.  इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम पारा 33.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 32 डिग्री, पाकुड़ में 31.6 डिग्री, खूंटी में 31.1 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, सिमडेगा में 30.9 डिग्री, गुमला में 30.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच चुका है. रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है. अगले पांच दिनों तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, पलामू, देवघर, धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री या उससे थोड़ा अधिक रहने की संभावना है.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...