डिजीटल डेस्क : उलगुलान रैली = रविवार को रांची में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के खिलाफ अपनी एकता को जनता के बीत दिखाने को हो रही इंडी गठबंधन की महत्वाकांक्षी उलगुलान रैली के शुरू होने से पहले ही गठबंधन में पीएम पद के चेहरे को लेकर अंदरखाने जबरदस्त खींचतान होने और घमासान मचने की सूचना सामने आई है। शिवसेना (उद्धव बाबासाहेब ठाकरे – यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है।
उनके नाम का विरोध तो नहीं किया लेकिन दावे के साथ कहा कि गठबंधन में इस पद (पीएम) के लिए घटक दलों के पास कई चेहरे हैं। इसके लिए उन्होंने बतौर घटक दल अपने नेता उद्धव ठाकरे का जिक्र किया। कहा कि हम गठबंधन में इस पद के लिए अपनी पार्टी के नेता का नाम लें तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा।
संजय राउत बोले – ‘हमारी बात पर किसी को मिर्ची लगने की जरूरत नहीं’ उलगुलान रैली
इसी क्रम में सांसद संजय राउत एक कदम और आगे बढ़ते हुए कांग्रेस का नाम लिए बिना उस पर कटाक्ष किया। बोले कि पीएम पद के लिए गठबंधन में हम (यूबीटी) अपने नेता का नाम आगे बढ़ाते हैं या लेते हैं तो इसमें किसी को मिर्ची लगने की जरूरत नहीं है। लगे हाथ यूबीटी नेता ने कहा कि गठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय गठबंधन में बैठकर लिया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने आगे जोड़ा कि पीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे सही प्रत्याशी हैं और उनके नाम को वरिष्ठ गठबंधन नेता शरद पवार भी अपना समर्थन जरूर देंगे।
राष्ट्रीय राजनीति में महाराष्ट्र को सम्मान क्यों नहीं मिले : संजय राउत उलगुलान रैली
यूबीटी सांसद संजय राउत ने इसी प्रसंघ में अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में महाराष्ट्र को सम्मान क्यों नहीं मिले, मिलना ही चाहिए। हम अगर यह कहते हैं कि देश को उद्धव ठाकरे जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है, तो गलत क्या है। अगर महाराष्ट्र को देश का नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है, तो इसमें गलत क्या है? कई सालों तक हमने सोचा था कि शरद पवार को प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलेगा, लेकिन आंतरिक राजनीति और बाकी मुद्दों की वजह से ये नहीं हो पाया। अब फिर महाराष्ट्र के लिए संभावना बन रही है तो हम अपना नाम आगे स्वाभाविक तौर पर बढ़ाएंगे।
‘गठबंधन में पीएम के कई चेहरे लेकिन कांग्रेस समझ नहीं रही’
गठबंधन के भीतर यह प्रसंग कहीं बात का बतंगड़ न बन जाए, इसलिए संजय राउत ने आगे कहा कि यह पीएम पद के लिए लड़ाई नहीं है। पूरे मामले को कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि हम क्या कहना चाह रहे हैं। राहुल गांधी इस देश के नेता हैं और अगर वो पीएम बनना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। लेकिन इस सच्चाई से कोई मुंह नहीं फेर सकता कि गठबंधन में ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और मल्लिकार्जुन खरगे जैसे कई और चेहरे भी हैं जो पीएम फेस के लिए उपयुक्त हैं। उलगुलान रैली उलगुलान रैली उलगुलान रैली
Highlights


