सांप्रदायिक हिंसा के पांचवें दिन पलामू में इंटरनेट सेवा शुरू

PALAMU: सांप्रदायिक हिंसा के पांचवें दिन रविवार को पलामू की विधि व्यवस्था पटरी पर लौट रही है. घटनास्थल पांकी की स्थिति नियंत्रण में है. जुम्मे की नमाज और महाशिवरात्रि शांति से गुजर जाने के बाद रविवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई. 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का तोरण द्वार बनाने के दौरान पांकी के मस्जिद चौक दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे. डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए थे. इसके बाद इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई थी. इंटरनेट बंद होने के कारण पलामू के लोग परेशान थे. सोशल मीडिया में सन्नाटा पसरा हुआ था.

panki thana 1 22Scope News

पलामू में इंटरनेट सेवा शुरू : इंटरनेट सेवा चालू होने से लोगों ने ली चैन की सांस

अब इंटरनेट सेवा चालू होने से लोगों ने चैन की सांस ली. हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पलामू प्रशासन ने पांकी थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई . शांति समिति की बैठक शुरू होगी. इसमें आईजी राजकुमार लाकड़ा, डीसी अंजनैयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा आदि भाग लेंगे. इस बैठक में हाट बाजार में दुकान खोलने का निर्णय लिया जा सकता है.

मुखिया शहानी अंसारी के पति नेहाल अंसारी को भेजा जेल

सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पलामू पुलिस ने पांकी पश्चिमी की मुखिया शहानी अंसारी के पति नेहाल अंसारी समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिय. मामले में दोनों पक्षों (हिंदू-मुस्लिम) की ओर से पांकी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. एक पक्ष ने सौ नामजद और 500 अज्ञात जबकि दूसरे पक्ष ने 47 नामजद और एक हजार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस अभियान चला रही है.

Saffrn

Trending News

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल: पटना सहित कई जिलों में भारी...

बिहार मौसम अपडेट 8 अप्रैल : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 8...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल: नीतीश कुमार के इस्तीफे की आहट...

बिहार टॉप न्यूज़ 8 अप्रैल : बिहार में 8 अप्रैल 2026 का दिन राजनैतिक, प्राकृतिक और आर्थिक मोर्चों पर काफी हलचल भरा रहने वाला...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल: रांची समेत इन 12 जिलों में...

झारखंड मौसम अपडेट 8 अप्रैल : झारखंड में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है।...

राजधानी रांची में दिनदहाड़े Jewellers Loot, हथियार के बल पर लाखों...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स दुकान में हथियारबंद लूट, बाइक सवार अपराधी नगद और आभूषण लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी।Jewellers Loot...

अस्पताल में DC ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर सख्त नाराज़गी;...

Hazaribagh: हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह औचक निरीक्षण के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img