Ramgarh: आज 22 मार्च, रविवार को Radha Govind University, रामगढ़, झारखंड में प्रशासनिक पदों ,शिक्षकों, अस्पताल प्रशासनिक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के भर्ती के लिए साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में योग्य अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इन पदों के लिए लिए गए आवेदन
Radha Govind University प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों , विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कई गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर प्रारंभिक छंटनी के पश्चात साक्षात्कार आयोजित किया गया।
अभ्यर्थियों से डेमो क्लास भी ली गई
साक्षात्कार आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों की एक समिति द्वारा अभ्यर्थियों के ज्ञान, शिक्षण कौशल, संचार क्षमता एवं व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया गया। शिक्षण पदों के लिए सभी अभ्यर्थियों से डेमो क्लास भी ली गई, जिससे उनकी पढ़ाने की क्षमता का आकलन किया जा सके।
Radha Govind University के कुलाधिपति ने क्या कहा
Radha Govind University के कुलाधिपति बी एन साह ने बताया कि साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता-आधारित की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को समय पर सूचना दी जाएगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना एवं प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि नए चयनित शिक्षक एवं कर्मचारी संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
साक्षात्कार आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी,कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार,प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, मीडिया पदाधिकारी डॉ संजय सिंह, डॉ अनिल कुमार, विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष , विभागाध्यक्ष, व्याख्यातागण एवं गैर- शिक्षण कर्मचारियों के सहयोग से आयोजन सराहनीय, समर्पित एवं सफल रहा, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष बनाने में अहम भूमिका निभाई।
Highlights


