IPL 2024 GT vs PBKS: शुभमन गिल ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, पंजाब के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की

IPL 2024 GT vs PBKS: आईपीएल में आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से पंजाब किंग्स का मुकाबला जारी है। गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की। उन्होंने 49 गेंदों में चार छक्का और छह चौका जड़ते हुए 89 रनों की पारी खेली।

कप्तान शुभमन गिल के अलावा राहुल तेवतिया ने भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 गेंदों में 23 रन बनाये। साथ ही साईं सुदर्शन ने 19 गेंदों में 33 रन, केन विलियमसन ने 22 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। बता दें कि पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 199 रन बनाया है।

IPL 2024 GT vs PBKS:

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस चार प्वाइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। इनमें एक मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पंजाब किंग्स दो प्वाइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं। इनमें दो में हार का सामना करना पड़ा है।

वास्तु विहार एड 2 22Scope News

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...