IPL-2024 : KKR की घर में एक और जीत, चक्रवर्ती व साल्ट बने हीरो

कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी सोमवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 47वां मैच खेला गया। कल के मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल गलत साबित हुआ। कोलकाता की टीम अपने घर में मैच जीती। वहीं कोलकाता की टीम ने अभी तक कुल छह मैच जीतकर अंकतालिका में 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसके दोनों ओपनर पृथ्वी शॉ (13) और जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क (12) कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। दिल्ली की टीम ने 37 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। विकेटकीपर कप्तान ऋषभ पंत (27 रन, 20 गेंद, दो चौके, एक छक्का) और चाइना मैन स्पिनर कुलदीप यादव (नाबाद 35 रन, 26 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए और टीम को संभाला। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कोलकाता की तरफ से वरुण चक्रवती (16/3) ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

इसके बाद बारी आई कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की। टीम में हर बार की तरह दोनों ओपनर फिलिप साल्ट (68 रन, 33 गेंद, सात चौके, पांच छक्के) और सुनील नरेन (15) ने पारी की शुरुआत की। साल्ट ने टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयष अय्यर (नाबाद 33 रन, 23 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 26 रन, 23 गेंद, दो चौके, एक छक्का) ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी। कोलकाता ने 16.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाकर यह मैच सात विकेट से जीत लिया। स्पिनर वरुण चक्रवती को शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : ऋतुराज ने खेली कप्तानी पारी, 5वीं जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंची CSK

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...