IPL-2024 : मुंबई की 7वीं हार, तीसरे नंबर पर पहुंचा लखनऊ

लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया है। साथ ही अब आईपीएल में बहुत जल्द ही उलटफेर देखने को मिलेगा। इस बार के आईपीएल में रनों के साथ छक्कों की बरसात हो रही है। कल यानी मंगलवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल-17 सीजन का 48वां मैच खेला गया। कल के मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि बिल्कुल सही साबित हुआ। लखनऊ की टीम अपने घर में मैच जीती। इसके साथ ही वह ग्रुप स्टेज में 12 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि मुंबई की यह सातवीं हार है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर काबिज है।

GOAL Logo page 0001 22Scope News

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही उसके तीन बल्लेबाज 27 रन पर आउट हो गए। ओपनर ईशान किशन (32 रन, 36 गेंद, तीन चौके), नेहल वढेरा (46 रन, 14 गेंद, चार चौके, दो छक्के) और टिम डेविड (नाबाद 35 रन, 18 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर केवल 144 रन ही बना सकी।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की भी शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ओवर में ही एक विकेट गंवा दिए। कप्तान केएल राहुल (28 रन, 22 गेंद, तीन चौके, एक छक्के) और मार्कस स्टोइनिस (62 रन, 45 गेंद, सात चौके, दो छक्के) के अलावा लखनऊ का भी कोई बल्लेबाज नहीं चला। लेकिन टीम छोटे स्कोर में संघर्ष करती दिखी। आखिर में उन्होंने यह मैच 19.2 ओवर में छह विकेट गंवा कर 145 रन बनाए और मैच चार विकेट से जीतकर अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुच गई। अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए स्टोइनिस को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : KKR की घर में एक और जीत, चक्रवर्ती व साल्ट बने हीरो

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!