इरफान अंसारी ने अपनी ही पार्टी पर बोल दिया धावा !

223
इरफान अंसारी ने अपनी ही पार्टी पर बोल दिया धावा !
इरफान अंसारी ने अपनी ही पार्टी पर बोल दिया धावा !
Advertisment

रांचीः आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के द्वारा एक भी मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारने से विधायक इरफान अंसारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि 18%आबादी होने के बावजूद झारखंड में एक भी सीट मुसलमान को नहीं देना पार्टी की बहुत बड़ी भूल और आत्मघाती कदम होगा।

Advertisment

ये भी पढे़ें-गिरिडीह में भारी मात्रा में कैश बरामद……..

पार्टी के इस निर्णय से समाज में भारी आक्रोश है। इतनी बड़ी आबादी को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कुछ नेताओं ने भ्रम फैलाया है कि अगर मुसलमान को टिकट दिया गया तो वोट ध्रुवीकरण हो जाएगा तो इसकी क्या गारंटी है कि अन्य जिसको भी टिकट दिया जा रहा है तो वह जीत जाएगा। 2%, 3%, 4% वालों को टिकट मिल रहा है तो क्या 18 % वाला सिर्फ वोट देने के लिए है।

वाइल्ड वादी 5 22Scope News

ये भी पढे़ें-युवक को चाकू घोंपा, हालत गंभीर……….

इरफान अंसारी ने आलाकमान को इस ओर ध्यान देने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि इस मसले पर विचार करने की आवश्यकता है नहीं तो इसका लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव में इसका गहरा प्रभाव पड़ेगा। अल्पसंख्यक समुदाय को कांग्रेस हल्के में ले रही है इसी का नतीजा है कि अब अल्पसंख्यक का वोट क्षेत्रीय पार्टियों की तरफ झुकता चला जा रहा है।

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates