Irfan Vs Babulaal : इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला-आइना देखने की हिम्मत हो तो…

296
Irfan Vs Babulaal : इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला-आइना देखने की हिम्मत हो तो...
Irfan Vs Babulaal : इरफान अंसारी का बाबूलाल मरांडी पर तीखा हमला-आइना देखने की हिम्मत हो तो...
Advertisment

Irfan Vs Babulaal

Advertisment

Ranchi : झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी, आइना देखने की हिम्मत हो तो ज़रा इतिहास भी देखिए।

ये भी पढ़ें – Breaking : सावधान! डीसी मंजूनाथ भजंत्री नाम की फर्जी फेसबुक आईडी वायरल, साइबर ठगी का अलर्ट… 

Irfan Vs Babulaal : बाबूलाल के शासनकाल में न सड़क, न स्वास्थ्य, न सम्मान मिला

20 साल तक आप और आपकी पार्टी झारखंड की सत्ता में रहे-लेकिन क्या दिया इस राज्य को? न सड़क, न स्वास्थ्य, न सम्मान। आगे उन्होंने कहा कि आपके शासनकाल ने झारखंड की जड़ों को खोखला किया और आज जब हेमंत सोरेन सरकार व्यवस्था में बदलाव ला रही है, तो आपको तकलीफ़ हो रही है।

ये भी पढ़ें – Chatra : सिविल ड्रेस में पुलिस की गुंडागर्दी, एसपी की सख्त कार्रवाई-दो जवान सस्पेंड… 

आपके शासनकाल में बड़े-बड़े घोटालों और बंद पड़ी स्वास्थ्य योजनाओं की लिस्ट है

वहीं उन्होने बाबूलाल को आडे़ हाथो लेते हुए कहा कि चुंदियारी गांव की बात कर रहे हैं। शायद आपकी जानकारी अधूरी है या जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। वह इलाका पहाड़ी और दुर्गम है जहां एम्बुलेंस नहीं जा सकती। इसीलिए मैंने बाइक एम्बुलेंस योजना शुरू की है, ताकि ऐसे इलाकों में भी इलाज की सुविधा मिले। व्यवस्था बदल रही है, फर्क ज़मीन पर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें – Breaking : सभी काम छोड़ दें! अगले 2-3 घंटे में रांची समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी… 

आगे उन्होंने स्वास्थ्य बजट के मामले पर कहा कि आप बताइए, जब आप सत्ता में थे तब स्वास्थ्य और सड़क के लिए कितनी ईमानदारी से काम किया। बड़े-बड़े घोटालों और बंद पड़ी स्वास्थ्य योजनाओं की लिस्ट बहुत लंबी है बाबूलाल जी।जब भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो आप और आपकी पार्टी खुद सबसे पहले खड़े दिखते हैं।

ये भी पढ़ें – Khunti Murder : अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या, 10 हिरासत में… 

आपकी चिंता राजनीति है, हमारी चिंता जनता है

आपके शासन का हिसाब जनता ने EVM में किया है और सिरे से नकार दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बाबूलाल पर पलटवार करते हुए कहा कि राजनीति के नाम पर सिर्फ आलोचना करना आसान है। हम जैसे लोग दिन-रात फील्ड में रहकर व्यवस्था सुधार रहे हैं। आपके भाषणों से नहीं, हमारी मेहनत से झारखंड बदलेगा।

ये भी पढ़ें – Chatra Crime : ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो तस्कर धराए, 60 लाख का माल जब्त… 

आप चाहें तो सड़कों पर उतरिए, किसी PHC में जाइए-आपको बदलाव दिखेगा। वरना ट्विटर पर बैठकर भाषण देने से आपकी साख लौटेगी और न ही लोगों का भरोसा। अंत में उन्होंने कहा कि आपकी चिंता राजनीति है, हमारी चिंता जनता है। झारखंड की जनता अब सब समझ चुकी है। आपके झांसे में अब ये नहीं आने वाली है।

करिश्मा सिन्हा की रिपोर्ट–

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates