सात निश्चय योजना के तहत बन रहे नाले में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

गोपालगंज : फुलवरिया प्रखण्ड स्थित गीदहा पंचायत के जगदीशपुर गांव में मुखिया अली अकबर अंसारी के द्वारा सात निश्चय योजना के तहत हो रहे नाले के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

दरअसल जगदीशपुर गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत 2 सौ फीट लम्बा नाले की निर्माण 3 लाख 22 हजार 2 सौ रुपये की लागत से हो रहा है, जिसका कोई निकास नहीं है। इस नाले की निर्माण में लगाए जा रहे ईंट दो नम्बर का लगाया है। हल्की सी दबाब में नाला चकनाचूर हो जा रहा है।

इस संदर्भ में सम्बंधित विभाग के जेई विकास राय ने कहा कि कार्य को पहले ही बंद करने का आदेश दिया गया था, इसके बावजूद कार्य हो रहा है, जो गलत है।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजित कुमार रौशन से इस संदर्भ में कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाये जाने पर मुखिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट : आशुतोष तिवारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 29 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Abhishek Bharti Arrest: अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर चतरा में उबाल,...

Abhishek Bharti Arrest, चतरा: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने चतरा के कचहरी चौक पर प्रदर्शन...

Bihar Sports Infrastructure: ऊर्जा स्टेडियम में बनेगी 10 हजार दर्शकों की...

Bihar Sports Infrastructure, पटना: बिहार में खेल सुविधाओं को विस्तार देने की दिशा में राज्य सरकार ने कई योजनाओं की जानकारी दी है। मुख्यमंत्री...