ईशा अंबानी ने स्तन कैंसर पर पुस्तक का किया विमोचन

मुंबई: ईशा अंबानी पीरामल ने स्तन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाली एक अनूठी पुस्तक, “बीइंग ब्रेस्ट-अवेयर: व्हाट एवरी वुमन मस्ट नो” का विमोचन किया। इस पुस्तक को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के डॉ. विजय हरिभक्ति लेकर आए हैं। स्तन कैंसर पर सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने एक वैश्विक सम्मेलन ‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024’ आयोजित किया था। यह पुस्तक इसी सम्मेलन में विमोचित की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी पीरामल ने कहा कि “ स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरुकता बढ़ाने वाला हर एक कदम और सहायता के लिए बढ़ा हर एक हाथ रोगियों और उनके परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर आता है।

‘इंडिया ब्रेस्ट मीटिंग 2024′ में हमनें दुनिया भर के विशेषज्ञों और उनके अनुभवों को एक साथ लाने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि इससे स्तन कैंसर के रोगियों के लिए देखभाल का दायरा और उपचार की गुणवत्ता बढ़ेगी।

महिलाओं को होने वाले कैंसर में स्तर कैंसर सबसे अधिक प्रभावित करता है। यह भारत सहित दुनिया भर में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर हैं।

Bokaro Steel Plant: BSL में Vigilance Campaign के तहत संवाद कार्यक्रम,...

 बोकारो स्टील प्लांट में सतर्कता अभियान के तहत टेंडर एवं क्लेम्स विभाग के अधिकारियों के साथ संवाद हुआ। पारदर्शिता और जवाबदेही पर चर्चा हुई।Bokaro...

Dhanbad Coal Case: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से ED...

धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पत्नी आरती सिंह से पूछताछ की। 500 करोड़ की संपत्तियों...

 Ranchi Crime: हरमू में 15 लाख की चोरी, रिटायर्ड संयुक्त निबंधक...

 रांची के हरमू हाउसिंग बोर्ड में रिटायर्ड संयुक्त निबंधक के बंद घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।...