खनन क्षेत्र में अवस्थित सड़कों को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित करना अधिक बेहतर:राज्य सरकार

रांची:  राज्य सरकार ने अधिक ट्रैफिक वाले ग्रामीण सड़कों को आवश्यकतानुसार पथ निर्माण विभाग को ट्रांसफर करने का निर्देश ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को दिया है.

राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हैवी ट्रैफिक को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय, थाना, खनन क्षेत्र में अवस्थित सड़कों को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग में हस्तांतरित करना अधिक बेहतर होगा.

इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा अधिसूचित राष्ट्रीय, अंर्तराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों कैटेगरी ए व कैटेगरी बी को जोड़नेवाले पथों को भी पथ निर्माण विभाग को ट्रांसफर किया जायेगा. इस पर विभागीय ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी अपनी सहमति दे दी है. कैबिनेट से भी निर्देश दिया गया है.

हस्तांतरण के बाद पथ निर्माण विभाग इन सड़कों को आवययकतानुसार दो लेन-चार लेन करने की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा. झारखंड में विशेष मरम्मत योजना के तहत राज्य संपोषित मुख्यमंत्री ग्राम सुढृढ़ीकरण योजना से निर्मित सड़क व केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना निर्मित सड़कों का भी मरम्मत ग्रामीण कार्य विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से संपादित कराया जायेगा.

जेएसआरआरडीए में पीएमजीएसवाई के कार्यो की अधिकता की वजह से यह निर्णय लिया गया है और सभी ग्रामीण सड़कों मरम्मत, चौड़ीकरण ग्रामीण कार्य विभाग के जरिये किया जायेगा.

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img