जमीन विवाद को लेकर विधवा के साथ परिजनों ने किया मारपीट, थाने में विवाद सुलझा

नवादा : रजौली थाना क्षेत्र के घसियाडीह मोहल्ले में जमीन के विवाद को लेकर बीते सोमवार की देर रात्रि को घर में रहने वाली एक विधवा महिला व दो छोटी बेटियों को उसके परिजनों ने मारपीट कर जबरन घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा थाना के सरकारी नंबर एवं डायल-112 की टीम को सूचना देकर मदद मांगी गई। सूचना के बाद थाना में पदस्थापित पीएसआई सचिन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित विधवा महिला को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

जमीन के लालच में उसके परिजन हमेशा उन्हें करते रहते हैं परेशान 

पीड़ित महिला की पहचान घसियाडीह मोहल्ला निवासी स्व. विनोद चौधरी की पत्नी गुड़िया देवी है, जो अपनी दो छोटी बेटियों के साथ घर में रहती है। वहीं पीड़िता की बड़ी बेटी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताई कि उसके परिजनों स्व. जागो चौधरी की पत्नी मानती देवी, मानती देवी की बेटी शोभा देवी, शोभा देवी की बेटी खुशी कुमारी व बेटा राजू कुमार के अलावे बघवा देवी एवं उसके बेटे विकास कुमार द्वारा घर से भगाने को लेकर अक्सर गाली-गलौज एवं मारपीट किया जाता है। साथ ही बताई कि बीते एक वर्ष पूर्व उसके पति की मौत होने के बाद वह अकेली मजदूरी कर अपने तीन बेटियों का पालन-पोषण कर रही है। किंतु जमीन के लालच में उसके परिजन हमेशा उन्हें परेशान करते रहते हैं।

विकास ने घर से सभी को बाहर निकालकर मुख्य दरवाजा में जड़ दिया ताला 

वहीं बीते रात्रि विकास कुमार ने घर से सभी को बाहर निकालकर मुख्य दरवाजा में ताला जड़ दिया। मेरे बुलाने पर मदद के लिए आए लोगों के साथ भी उक्त परिजनों द्वारा गलत व्यवहार और झूठा इल्जाम लगाया जाता है। साथ ही बताया कि परिजनों के इस कृत से विधवा महिला एवं उनके बच्चे तंग आ चुके हैं। वहीं घटना की सूचना पर गया जिले फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित मायके से आई पीड़ित महिला की मां चिंता देवी, भाभी अनिता देवी, पड़ोसी पूर्व पंचायत समिति बेबी पासवान एवं आशा देवी समेत अन्य आसपास की महिलाओं ने कहा कि अकेला समझकर गुड़िया देवी के परिजन परेशान करते रहते हैं एवं इसको लेकर कई बार घर आ चुके हैं।

यह भी देखें :

थनाध्यक्ष राजेश कुमार से लगायी न्याय की गुहार

पीड़ित महिला ने थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि फोन पर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बलों को भेजा गया था। वहीं मंगलवार को दोनों परिवारों को आपस में मिलजुलकर रहने की बात कही गई है। वहीं जमीन संबंधी मामले को लेकर कोर्ट जाने को निर्देशित किया गया है। साथ ही दोनों के आपसी पहल पर आरोपियों को कड़ी चेतावनी दिया गया है कि भविष्य में विधवा महिला एवं उसके बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : गुपचुप बनाने के दौरान गैस के रिसाव से लगी आग, चार झुलसे…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...