वाटर ड्रेनेज सिस्टम बना जान पर आफत, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल

कटिहार : कटिहार नगर निगम क्षेत्र में बिहार सरकार के द्वारा शहर में जल निकासी को लेकर वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन यह वॉटर ड्रेन सिस्टम नगर निगम के वार्ड नंबर 45 के लोगों के लिए जान पर आफत बनता जा रहा है। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान है।

दरअसल, मामला यह है कि कटिहार नगर निगम क्षेत्र में बुडको के द्वारा शहर में जल निकासी को लेकर वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान जिले में लगातार हो रही बारिश से ड्रेनेज सिस्टम के लिए की गई गड्ढे की खुदाई में पानी जमा हो गया है। ऑयर इसमें पानी का बहाव होने से मिट्टी कटाव हो रहा है। जिससे आसपास बने घरों में आफत के बादल मंडराने लगे है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के दौरान मिट्टी अधिक काट दिया गया है। जिसके बाद बारिश होने से अगल बगल के मिट्टी कटकर गिर रहा है। यही नहीं लोगों के घरों की दीवार मिट्टी काटने से गिर भी चुके है। लोग कहते हैं कि वाटर ड्रेनेज सिस्टम जान पर आफत बन गया है। लोगों को समस्या की जानकारी पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम प्रकाश महतो को मिली तो वो भी रोजितपुर मोहल्ले पहुंचे। लोगों से मिलकर पूरी जानकारी लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

https://22scope.com/employees-union-protest-in-katihar/

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img