राज्य कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग में मानक का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी  विभागीय कार्रवाई

राज्य कर्मियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग में मानक का पालन अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी  विभागीय कार्रवाई

पटना : राज्य सरकार में काम करने वाले सभी स्तर के कर्मियों को अब सोशल मीडिया का उपयोग करने को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होगी। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म मसलन फेसबुक, व्हाट्स एप, लिंक्डइन, एक्स समेत अन्य सभी माध्यमों के उपयोग में मानक का पालन करना होगा। इसके लिए बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली, 2026 का गठन किया गया है। राज्य कैबिनेट की गुरुवार को हुई बैठक में इस नियमावली को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही यह राज्यभर में लागू हो जाएगा। कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने इससे संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

बिहार सरकारी सेवक आचार (संशोधन) नियमावली, 2026 का गठन,अनर्गल टीका-टिप्पणी पर होगी कार्रवाई

अपर मुख्य सचिव ने करीब डेढ़ दर्जन नियमों के बारे में जानकारी दी, जिसका पालन सरकारी कर्मियों को किसी भी सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान करना अनिवार्य होगा। किसी तरह की अनर्गल टीका-टिप्पणी या बयानबाजी करने वालों के खिलाफ इस नियमावली के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा भी दी जा सकती है। हालांकि यह भी स्पष्ट किया कि किसी स्तर के कर्मियों के लिए किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग करने की कोई मनाही नहीं है। बस उन्हें तय सीमा में रहकर ही इसका उपयोग करना होगा। इन नियमों का उल्लंघन आचार कार्य के अनुरूप नहीं माना जाएगा।

पद की गरिमा का रखे ख्याल, अश्लील या भड़काऊ पोस्ट करना पड़ेगा महंगा 

सरकारी कर्मियों के लिए तैयार की गई इस नियमावली में इस बात की विस्तार से जानकारी दी गई है कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपना आचरण कैसा रखना है। स्वयं या छद्म नाम से बनाए गए किसी सोशल मीडिया एकाउंट में सरकारी चिन्ह या सरकारी फोन नंबर, पद नाम समेत अन्य चीजों का उपयोग नहीं करना है। पद की गरिमा को प्रभावित या कम करने वाले काम करने से परहेज करना है। अश्लील या भड़काऊ सामाग्रियों को पोस्ट करने के साथ ही किसी तरह की संवेदनशील बातें या भाषण या वीडियो, ऑडियो या अन्य किसी तरह की सामाग्री को पोस्ट करने से पूरी तरह परहेज करना होगा। किसी तरह के मसले पर व्यक्तिगत दृष्टिकोण देने या टिप्पणी से बचना होगा, चाहे वह राजनैतिक, सरकारी या अन्य कोई मामला हो। सरकार की उपलब्धियों को व्यक्तिगत उपलब्धि के तौर पर नहीं प्रस्तुत करना है।

सोशल मीडिया के प्रयोग में बरतनी होगी सावधानी, लापरवाही पड़ेगी भारी 

सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय समेत किसी स्तर के न्यायालय के फैसले या आदेश पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करनी है। किसी मीडिया संस्थान या किसी सरकारी संस्थान से जुड़ी कोई आलोचना या टिप्पणी नहीं करनी है। कोई कर्मी अपने किसी तरह के सोशल मीडिया एकाउंट का उपयोग निजी लाभ या उत्पात मचाने या किसी तरह के हंगामे के लिए नहीं करेंगे। इसे धनार्जन का माध्यम नहीं बनाएंगे। किसी सरकारी कार्यक्रम का लाइव वीडियो, किसी मामले में सुनवाई या पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर लाइव या पोस्ट नहीं करेंगे। किसी सरकारी चैट या वेबनार में शामिल होने से संबंधित बातें भी सोशल मीडिया के अपने एकाउंट पर पोस्ट नहीं करेंगे। यौन शोसन के शिकार किसी पीड़िता की पहचान भी सोशल मीडिया पर उजागर नहीं करेंगे। जाति या धर्म या किसी समाज पर टिप्पणी करने से बचेंगे। कनीय कर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेंगे। किसी सरकारी संगठन, पार्टी या किसी संस्थान के चिन्ह का उपयोग किसी भी रूप में सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे। किसी को ट्रोल या बुलिंग नहीं करेंगे। इस तरह के किसी विवादास्पद कार्य से पूरी तरह से दूरी बनाकर सरकारी कर्मियों को रखना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़े :  दरभंगा में कल होगा उपमुख्यमंत्री का जनता दरबार : जमीन संबंधित मामलों का होगा निपटारा, करेंगे जन संवाद

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img