अपने ही बेटे को लेकर भागना पिता को पड़ गया महंगा, ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई

गिरिडीहः जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कोवाड के समीप ग्रामीणों द्वारा एक युवक की जमकर धुनाई कर दी गई। उसके साथ ही उस युवक चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह के रहने वाले प्रेम राउत की पुत्री रिमझिम सावन की शादी वर्ष 2014 में बांका जिला थाना धोरैया में चलिकर मंडल के पुत्र धनंजय मंडल के साथ हुई थी।

घायल 22Scope News

ये भी पढ़ें- अचानक कंपनी हुई बंद, काम ठप, युवक हुए बेरोजगार…

शादी के आठ साल बाद किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके कारण वर्ष 2020 में प्रेमचंद राउत अपनी पुत्री रिमझिम सावन को अपने साथ घर ले आए। इसके बाद रिमझिम का पति धनंजय मंडल लगातार उससे फोन पर लड़ाई झगड़ा करने लगा।

स्कूल ले जाने के दौरान घटी घटना

वही इसी दौरान आज 24 नवम्बर को जब रिमझिम के बच्चे को लेकर उसके पड़ोसी स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे तो धनंजय मंडल अपने कुछ अन्य साथियों के साथ एक चार पहिया वाहन से पंहुचा और बच्चे को उक्त व्यक्ति से छीनकर भागने लगा। जैसे ही उक्त व्यक्ति ने ये जानकारी बच्चे की मां रिमझिम को दी, तो रिमझिम ने तुरंत ही इसकी सूचना पचंबा थाना पुलिस को दे दी।

घायल3 22Scope News

इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उक्त गाड़ी को कोवाड के पास रोक लिया और धनंजय मंडल को पकड़ उसके साथ जमकर मारपीट की और चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस दौरान गाड़ी पर सवार तीन लोग भागने में सफल हो गए। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह मौके पर पहुंचे और बच्चे को सही सलामत थाना ले आई।

शादी के बाद मारपीट करता था धनंजय

पुलिस धनंजय मंडल को हिरासत में लेकर थाना में उससे पूछताछ कर रही है। इधर बच्चे की मां और धनंजय मंडल की पत्नी रिमझिम का कहना है कि उसके साथ उसका पति मारपीट करता था। इसी वजह से उसे मुकदमा करना पड़ा, जिसके बाद से वह अपने बच्चे के साथ माइके में रह रही है। वही उसका मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है।

ये भी देखें- धनबाद में सर्वर डॉउन होने से द्वार में अटकी आपकी सरकार, श्रम विभाग की बढ़ी परेशानी

रिमझिम ने कहा कि उसका पति जबरन ही उसके बच्चे को उठाकर ले जाना चाहता है। इधर पचंबा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने बताया कि मामला पारिवारिक है और पारिवारिक विवाद में बाप ही अपने बेटे को ले जा रहा था। जिसे लोगों ने अपहरण समझ लिया और उसकी धुनाई कर दी। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...