अचानक कंपनी हुई बंद, काम ठप, युवक हुए बेरोजगार…

धनबादः कल्पना कीजिए कि जब कोई युवक अपने ड्यूटी पर हो और उनका प्रबंधन उसके कार्य को रोककर यह कहे कि आज से यह कम्पनी बन्द हो चुका है,और आप अब यहाँ अपनी ड्यूटी पर नहीं आ सकते हैं। यह वाक्या एक नहीं बल्कि कम्पनी के सभी कर्मियों के साथ हो रहा हो। इतना तो जरूर होगा कि उस युवक के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और उसके सिर पर बेरोजगारी और अपने परिवार के साथ भूखे मरने की समस्या के बादल मंडराने लगेंगे।

ये भी पढ़ें- कार्य मुक्त किये जाने पर भड़की शिक्षिकाएं, डीसी तक पहुंचा मामला

कंपनी ने नो वर्क नो पे का नोटिस चिपकाया

कुछ ऐसा ही हुआ है धनबाद के बीसीसीएल एरिया-04 के केजरीवाल आउटसोर्सिंग माईन्स के कर्मियों के साथ। 7 नवम्बर को कम्पनी प्रबंधन ने सभी कर्मियों को कार्य रोकने का आदेश दे दिया। जिसके बाद कंपनी ने नो वर्क नो पे का नोटिस चिपकाते हुए कार्य हमेशा के लिए बन्द करा दिया। जिससे नाराज सभी कर्मी आज कम्पनी परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।

कर्मियों ने धरने के माध्यम से प्रबंधन से यह मांग किया है को अविलंब कार्य सुचारू रुप से शुरु किया जाये या फिर कर्मियों के लगभग तीन महीने का बकाया वेतन का भुगतान किया जाये। अब तक कम्पनी की ओर से कोई भी वार्ता करने के लिए सामने नहीं आया है।

ये भी देखें- शतरंज का क्रेज कैसे बढ़ रहा जानिए इन स्कूली छात्र छात्राओं से | Jharkhand News

कर्मियों ने यह जानकारी भी दी है कि कम्पनी के पास कार्य वृद्धि के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं है। कर्मियों ने यह चेतावनी भी दी है कि आनेवाले दो दिनों में मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन और भी उग्र होगा।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...