आज दोपहर बाद छाएंगे बादल, कल से बारिश की संभावना

300
Advertisment

रांची: दो जनवरी को रांची समेत झारखंड का मौसम बदलेगा। सुबह में कोहरा व धुंध के बाद दोपहर बाद आंशिक बादल छाएंगे। बुधवार से बादल छाए रहेंगे और हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं है। रात का तापमान बढ़ेगा और 13 से 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।

वहीं दिन का अधिकतम पारा 26 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों तक धीरे-धीरे 4 डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates