बिहार चुनाव ड्यूटी में ITBP जवान की Suicide, देवघर में AK-47 Misfire से Havaldar की Death

बिहार चुनाव ड्यूटी में आईटीबीपी जवान की आत्महत्या और देवघर में AK-47 साफ करते समय हवलदार की मौत, दोनों मामलों की जांच जारी है।


धनबाद: दबिहार विधानसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए बेतिया पहुंचे ITBP जवान ने शनिवार दोपहर स्कूल की छत पर खुद के हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना योगापट्टी प्रखंड के कोहड़ा भवानीपुर स्थित राजकीय उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय की है, जहां केंद्रीय बलों के जवान ठहराए गए थे। मृतक की पहचान झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा निवासी गौतम कुमार यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान छत की ओर दौड़े। वहां गौतम कुमार खून से लथपथ स्थिति में मिले और पास में उनका सर्विस हथियार पड़ा हुआ था। सदर एसडीपीओ रजीशकांत प्रियदर्शी, श्रीनगर थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि अंतिम जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।


Key Highlights:

  • बेतिया में बिहार विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर पहुंचे आईटीबीपी जवान ने सिर में गोली मारकर जान दी

  • मृतक जवान की पहचान धनबाद के चिरकुंडा निवासी गौतम कुमार यादव के रूप में हुई

  • घटना से पहले जवान रात में ऑर्केस्ट्रा पार्टी में शामिल हुए थे

  • देवघर में AK-47 साफ करते समय गोली चलने से जैप-5 के हवलदार की मौत

  • दोनों मामलों की जांच एफएसएल और पुलिस टीम कर रही हैं

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दोनों घटनाओं के कारण स्पष्ट होंगे


ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में एक समारोह के दौरान ऑर्केस्ट्रा पार्टी हुई थी। कई ITBP जवान भी उसमें शामिल हुए थे, जिसमें नृत्य और गाने का कार्यक्रम हुआ। गौतम कुमार भी इस आयोजन में मौजूद थे। रात देर से लौटने के बाद सभी जवान शनिवार सुबह तक सोए रहे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और घटना का पता चला।

दूसरी ओर, झारखंड के देवघर जिले में भी एक सुरक्षा कर्मी की मौत की घटना सामने आई। जैप-5 कैंप, चोपा मोड़ में तैनात हवलदार शिवपूजन पाल की शनिवार सुबह AK-47 साफ करते समय गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वे बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार हथियार साफ करते समय गलती से गोली चली, जो सीधे उनके गले में लगी।

घटना की सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना पुलिस और जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। देवघर एसपी सौरभ ने कहा कि पहली नजर में यह हादसा प्रतीत होता है, लेकिन रांची से विशेष टीम जांच के लिए आ रही है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

दोनों घटनाओं ने सुरक्षाकर्मियों में तनाव और सवाल खड़े किए हैं। जांच एजेंसियां हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं और दोनों ही मामलों में अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img