Advertisment

बस ‘ख्वाब’ है बेस्ट स्कूल! सोचिये- इस झोपड़ी में कैसे पढ़ते होंगे बच्चे

बगहा : खबर बगहा से है जहां बिहार का एक स्कूल ऐसा भी है जहां झोपड़ी से ही पढ़ाई संचालित हो रहा है। झोपड़ी में चल रहा यह स्कूल बगहा के सिंघाडी पिपरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खरखरहिया टोला की है। गंडक नदी में विद्यालय कटाव के कारण विलीन हो गया। इसके बाद कक्षा संचालन के लिए एक झोपड़ी तैयार की गई। तब से वर्ग-1 से लेकर पांच तक की पढ़ाई इसी झोपड़ी में होती है।

बता दें कि विद्यालय में दो शिक्षक हैं जो झोपड़ी में बैठकर ज्ञान की ज्योति जलाते हैं। स्कूल में पढ़ रहे बच्चे मध्यान भोजन के लिए तरसते हैं तो वहीं स्कूल में ना तो बैठने की व्यवस्था है और ना ही ब्लैक बोर्ड ही। ऐसे में बिहार का यह सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग की उन तमाम दावों की पोल खोल रहा है, जिसमें बेहतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बखान की जा रही है।

साथ ही स्कूल के भवन निर्माण की पहल अधूरा है। वहीं चापाकल और शौचालय नहीं होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खुले में जाने के लिए विवश है। बिहार के इस स्कूल का संचालन मौसम के मिजाज के हिसाब से होता है। जब बारिश और मौसम खराब हुआ तो इस स्कूल में छुट्टी कर दी जाती हैं। ग्रामीणों के सहयोग से जो झोपड़ी खड़ी की गई। वहीं स्कूल के रूप में संचालित हो रहा है।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Student Protest Update: रांची में छात्र आंदोलन के बीच नया...

JPSC Student Protest Update: राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और अन्य भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों...

Kolhan University Protest: कोल्हान यूनिवर्सिटी की लेटलतीफी पर सड़क पर उतरे...

Kolhan University Protest: AJSU छात्र मोर्चा ने बुधवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सिस्टम और सेमेस्टर शेड्यूल में लगातार हो रही देरी को लेकर डिप्टी...

Gumla Development News: आयुष्मान भवन से KGBV तक पहुंचे DDC, गुणवत्ता...

Gumla Development News: डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (DDC) अनिमेष रंजन ने बुधवार को रायडीह और घाघरा ब्लॉक का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रही विकास योजनाओं...