IT सेल के प्रदेश सह संयोजक ने सतीश चंद्र दुबे को मंत्री बनने पर दी बधाई

बगहा : भारतीय जनता पार्टी संगठन जिला बगहा भाजपा द्वारा आज यानी 10 जून को आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक सोमेश पांडेय के बगहा स्थित पटखौली आवास पर भाजपा संगठन जिला बगहा के कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे को मंत्री बनाए जाने के उपलक्ष में बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक सोमेश पांडेय ने सभी कार्यकर्ताओ को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

सोमेश पांडे ने मंत्री सतीश चंद्र दुबे को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हृदया दुबे, जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, जिला कार्यालय प्रभारी अमित पांडेय, आईटी सेल के सह संयोजक दुर्गेश पांडेय, युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता अवधेश गुप्ता, मुकेश द्विवेदी, रोहित चौधरी, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संदीप तिवारी, रौशन मिश्रा, पूर्व मुखिया नीरज पांडेय, रिंकू पांडेय और प्रभाकर पांडेय के साथ साथ दर्जनों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।सतीश चंद्र दुबे

यह भी पढ़े : बगहा बीजेपी की तरफ से हुआ स्वागत समारोह, लड्डू से तौले गए सतीश चंद्र दुबे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...