हरियाली तीज का मौका है खास,बनाये मज़ेदार मूंग दाल के समोसे

हरियाली तीज के मौके पर कुछ खास और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं तो मूंग दाल के समोसे बना सकती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं।

समोसे बनाने की सामग्री:

स्टफिंग के लिए -मूंग दाल- 1 कप

तेल- 3 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच

काला नमक- 1 चम्मच

गरम मसाला- 1/2 चम्मच

काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच

आमचूर पाउडर- 2 चम्मच नमक- स्वादानुसार

डो तैयार करने के लिए-मैदा- 2 कप

नमक- 1/2 कप

अजवाइन- 1/2 कप

वेजिटेबल ऑयल- 3 चम्मच

समोसे तलने के लिए तेल- जरूरत के अनुसार

बनाने की विधि:

Step 1

सबसे पहले मूंग दाल को धोकर पानी में 4 से 5 घंटे सोक होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद उसे एक बर्तन में छान कर 10 मिनट के लिए रख दें।

Step 2

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें तेल डालकर गर्म होने के लिए छोड़ दें। कढ़ाई के गर्म होने के बाद उसमें मूंगदाल को अच्छी तरह भून लें।

Step 3

जब मूंगदाल भुनकर क्रंची और ब्राउन हो जाए तो समझ लें कि यह तैयार है। अब गैस बंद करें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

Step 4

ठंडा होने के बाद मूंगदाल को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब मूंग दाल के पाउडर को एक बाउल में निकाल लें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, काली मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, और स्वादानुसार नमक मिक्स करें।

Step 5

ध्यान रखें कि नमक का इस्तेमाल डो में भी करना है, इसलिए अधिक मात्रा में ना डालें। अब डो तैयार करने के लिए एक बर्तन लें और उसमें मैदा, नमक, अजवाइन, और वेजिटेबल ऑयल मिक्स कर अच्छी तरह से गूंथ लें।

Step 6

डो तैयार हो जाए तो उसे कपड़े से ढककर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट बाद इसे एक बार हाथों से फिर गूंथ लें। अब छोटी-छोटी लोई तैयार करें और उसे बेल लें। बेली हुई लोईयों को समोसे बनाने के लिए हाफ साइज में कट कर दें। इसे समोसे की स्टफिंग के लिए शेप दें।

Step 7

अब एक-एक कर सभी लोईयों को बेलने के बाद समोसे बनाने के लिए शेप दें। आप चाहें तो शेप देने के लिए पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Step 8

जब सभी समोसे तैयार हो जाएं तो वापस से गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं और समोसे तलने के लिए तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो एक-एक कर समोसों को फ्राई कर लें।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!