श्रम संसाधन विभाग की ओर से आज से 19 मार्च तक मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न प्रखंड परिसर में प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी की बहाली शुरू

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, मुजफ्फरपुर के द्वारा आज से 19 मार्च तक जिला के विभिन्न प्रखंड परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। आज इसी क्रम में कुढ़नी प्रखंड मुख्यालय परिसर में टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बेंगलुरु की कंपनी में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी के लिए सैकड़ो पुरुष और महिला अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें चयनित 30 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर लेटर दिया गया।

सैकड़ों की संख्या में महिला/पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए हैं – भर्ती अधिकारी जीके चौधरी

इस अवसर पर टेरियर सिक्योरिटी कंपनी के भर्ती अधिकारी जीके चौधरी ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में महिला/पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। जिसमें 30 व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड के रूप में चयन कर जॉब ऑफर लेटर दिया गया है। वहीं अभ्यर्थी अजय कुमार को जॉब ऑफर लेटर पाने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे नौकरी की सख्त जरूरत थी। आज मुझे सुरक्षा गार्ड की नौकरी मिली है। इसके लिए बिहार सरकार को धन्यवाद देता हूं।

Job 22Scope News

आगामी 19 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में सिक्योरिटी कंपनी युवाओं को रोजगार देने का मौका दे रही है – सहायक निदेशक (नियोजन) जैनेंद्र कुमार

इस अवसर पर श्रम संसाधन विभाग मुजफ्फरपुर के अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक (नियोजन) जैनेंद्र कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज से आगामी 19 मार्च तक विभिन्न प्रखंडों में सिक्योरिटी कंपनी युवाओं को रोजगार देने का मौका दे रही है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

Job 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव ने की ‘नार्थ कोयल जलाशय’ और ‘मंडई वीयर’ परियोजनाओं की समीक्षा

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...