IXL 2024:  दूसरे ऑनलाइन राउंड में एरिक अगार्ड अव्वल, शीर्ष खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत का दबदबा

पटना: इंडियन क्रॉसवर्ड लीग के दूसरे ऑनलाइन राउंड में  चर्चित क्रॉसवर्ड सॉल्वर, कंस्ट्रक्टर और एप्पल न्यूज प्लस के संपादक एरिक अगार्ड ने लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है। इससे पहले आयोजित प्रैक्टिस राउंड और पहले ऑनलाइन राउंड में भी वे अव्वल रहे।  हालांकि, शीर्ष 10 की सूची में भारतीय खिलाड़ियों ने ना केवल निजी अंकों की बढ़त बनाई बल्कि लीडरबोर्ड पर भी चमके।

रैंकिंग में, चेन्नई के अभय फड़निस ने दूसरा स्थान हालिस किया, जबकि पूर्व IXL चैंपियन वेंकट राघवन ने तीसरा स्थान हासिल किया। दुबई के अक्षय भंडारकर ने निरंतर बेहतर प्रदर्शन करते हुए लीडरबोर्ड में छलांग लगाई है। वहीं, पांच बार के चैम्पियन  रामकी कृष्णन पहले राउंड की तुलना में इस बार दो स्थान नीचे हैं। डिफेंडिंग चैंपियन शाश्वत सालगांवकर भी टॉप-10 की रेस में शामिल हैं।

IXL 2024 के दूसरे ऑनलाइन राउंड के शीर्ष 10 स्कोरर:

  1. एरिक अगार्ड, कंसास सिटी, अमेरिका
  2. अभय फड़निस, चेन्नई, भारत
  3. वेंकट राघवन, मुंबई, भारत
  4. रामकी कृष्णन, चेन्नई, भारत
  5. अक्षय भंडारकर, दुबई, यूएई
  6. शोभा नायक, मुंबई, भारत
  7. मधुप तिवारी, दिल्ली-NCR, भारत
  8. सौम्या रामकुमार, मनामा, बहरीन
  9. मधुसूदन एच, चेन्नई, भारत
  10. शाश्वत सालगांवकर, पणजी, गोवा

IXL एक वार्षिक ऑनलाइन-ऑफलाइन वैश्विक मंच है जो क्रॉसवर्ड प्रेमियों के कौशल का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। तीसरा ऑनलाइन राउंड 29 सितंबर को crypticsingh.com पर निर्धारित है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में खुला EPCH Office, हस्तशिल्प उद्योग को मिला बढ़ावा

IXL 2024 IXL 2024 IXL 2024

IXL 2024

Bihar Hitech Exam Centres: बिहार के 29 जिलों में बनेंगे हाईटेक...

Bihar Hitech Exam Centres:  बिहार में परीक्षा व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।...

Bihar CM Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में बिहार भाजपा ने...

Bihar CM Relief Fund: बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई...

Ranchi News: Amity Law School में ‘Fundamentals of Mooting 2.0’ कार्यशाला...

Ranchi News: अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के अमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School) में विद्यार्थियों के कानूनी कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...