IXL 2024 : राउंड 6 में ऐतिहासिक उलटफेर, शीर्ष तीन स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं का कब्जा

पटना : भारतीय क्रॉसवर्ड लीग (IXL) के इतिहास में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं ने साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड में शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया है। एप्पल न्यू+ के क्रॉसवर्ड संपादक एरिक एगार्ड ने एक बार फिर अपना स्थान शीर्ष पर बना लिया है, जहां वे कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी फिलिप कूट, जो पेशे से शिशु रोग विशेषज्ञ हैं और एक जुनूनी क्रॉसवर्ड सॉल्वर हैं, एरिक एगार्ड से मात्र एक अंक पीछे हैं। वहीं, न्यूपोर्ट न्यूज, अमेरिका के नेविल फोगार्टी ने भी तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

छठे साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड के शीर्ष पांच स्कोरर

1. एरिक एगार्ड (कैनसस सिटी, यूएसए)
2. फिलिप कूट (कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया)
3. नेविल फोगार्टी (न्यूपोर्ट न्यूज, यूएसए)
4. रामकी कृष्णन (चेन्नई, भारत)
5. विश्वनाथन ए (चेन्नई, भारत)

भारतीय प्रतिभागियों की बढ़त

जहां वैश्विक प्रतिभाएं प्रतियोगिता में नया मानदंड स्थापित कर रही हैं, वहीं भारतीय प्रतिभागी भी ओवरऑल लीडरबोर्ड पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। चेन्नई के 58 वर्षीय रामकी कृष्णन सबसे आगे हैं, जबकि कॉन्टेस्ट के मौजूदा चैंपियन शश्वत सलगांवकर ने भी मजबूत स्थिति बनाए रखी है। उल्लेखनीय है कि शीर्ष सात स्थानों पर भारतीय प्रतिभागियों का कब्जा है, जो स्थानीय प्रतिभा की उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। IXL 2024 का सातवां साप्ताहिक ऑनलाइन राउंड 27 अक्टूबर 2024 को crypticsingh.com पर आयोजित किया जाएगा।

यह भी देखें :

IXL 2024 के कुल लीडरबोर्ड पर शीर्ष 10 प्रतिभागी

1. रामकी कृष्णन (चेन्नई, भारत)
2. शशवत सलगांवकर (गोवा, भारत)
3. वेंकट राघवन एस (मुंबई, भारत)
4. समित कल्याणपुर (सिकंदराबाद, भारत)
5. मधुप तिवारी (नई दिल्ली, भारत)
6. विश्वनाथन ए (चेन्नई, भारत)
7. मधुसूदन एच (चेन्नई, भारत)
8. सौम्या रामकुमार (मनामा, बहरीन)
9. एरिक एगार्ड (कैनसस सिटी, यूएसए)
10. अरविंद रामस्वामी (पुणे, भारत)

यह भी पढ़े : भूतनाथ रोड में फल व्यापारी की ATM से ठगों ने निकाल लिए रुपए

 

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...