Advertisment

जैक पारा शिक्षक आकलन परीक्षा 2024: ओएमआर शीट और उत्तर कुंजी जारी, 26 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

रांची: जैक ने सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) आकलन परीक्षा-2024 की ओएमआर शीट और उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। परीक्षार्थी वेबसाइट से अपनी ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं और उत्तर कुंजी का मिलान कर सकते हैं।

जैक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति है, तो वे 26 अप्रैल 2025 तक साक्ष्य के साथ ईमेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समयसीमा के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों को उत्तरों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सुधार हेतु अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। जैक ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियों के समाधान के बाद अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित की जाएगी और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।


Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...