गुजरात चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट में जडेजा की पत्नी को मिला टिकट

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक नहीं लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली : गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को पहली लिस्ट जारी की.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोढ़िया से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

जामनगर उत्तर से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा को टिकट दिया गया है.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जगह डॉ. दर्शिता शाह को टिकट दिया गया है.

टिकटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में BJP सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की बुधवार को मीटिंग हुई.

करीब 3 घंटे चली मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह शामिल हुए.

मीटिंग में गुजरात की 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई.

भाजपा की प्लानिंग- युवाओं को मौका मिले

• भाजपा का मिशन-2022: इसके लिए 75 प्लस को मौका न देने का फैसला किया है.

इसके साथ ही सत्ता विरोधी लहर की काट के रूप में 40 नए चेहरों को मौका देने की तैयारी है.

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग के दौरान 2017 में जीत दिलाने वाले 99 विधायकों में से 20% को

ड्रॉप करने का फैसला लिया गया है.
• इनकी टिकट कटेगी: विजय रूपाणी, नितिन पटेल, भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा, प्रदीप सिंह जाडेजा, आरसी फलदू, कौशिक पटेल, सौरभ पटेल, ईश्वरसिंह पटेल, जयद्रथसिंह परमार, बचु खाबड, वासण आहिर, विभावरी दवे, किशोर कानाणी और रमण पाटकर.

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए थे. इस बैठक में गुजरात की सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई थी. 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे.

विजय रुपाणी ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

बीजेपी की आज लिस्ट जारी होनी है. इससे एक दिन पूर्व सीएम विजय रुपाणी और पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इलेक्शन नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐलान किया है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं नितिन पटेल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल को खत लिखा है. इसमें कहा गया है कि वह भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते.

गुजरात विधानसभा चुनाव: ये दिग्गज नहीं लड़ेंगे चुनाव

इन दोनों के अलावा कुछ अन्य भी नाम सामने आए हैं जिन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. रुपाणी सरकार के कुल 8 मंत्रियों ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. विजय रुपाणी सरकार के मंत्री मंडल में शिक्षा और राजस्व मंत्री रहे भुपेन्द्र सिंह चुडासमा चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी के साथ गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल जो कि बोटाद से विधायक हैं वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. भावनगर से विधायक और रुपाणी सरकार में मंत्री रहे विभावरी बेन दवे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. रुपाणी सरकार के मंत्री कौशिक पटेल, वल्लभ काकडिया और योगेश पटेल भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.

BJP Mahila Morcha President Seema Singh: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश...

BJP Mahila Morcha President Seema Singh: झारखंड में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की नव चयनित प्रदेश अध्यक्ष...

Samrat Chaudhary Democracy March: पटना में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा...

Samrat Chaudhary Democracy March: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी...

Jio Platforms IPO Listing: पहले ही दिन जियो के शेयर में...

Jio Platforms IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का शेयर बुधवार को ₹1,419...