मध्यप्रदेश में बड़ा विमान हादसा, दो फाइटर जेट क्रैश

दो पायलट सुरक्षित, तीसरे के लोकेशन पर पहुंचने की कोशिश जारी

मुरैना : फाइटर जेट क्रैश – मध्यप्रदेश के मुरैना के पास भारतीय वायुसेना का दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सुखोई-30 और मिराज-2000 ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ. दुर्घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुआ. सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों विमानों में तीन पायलट सवार थे जिनमें से दो सुरक्षित हैं उन्हे चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है.

plan krash1 22Scope News

दो फाइटर जेट क्रैश: दो फाइटर जेट क्रैश दुर्घटना के बाद वायुसेना ने शुरू की जांच

इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 अचानक हवा में दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों में से एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जिले में जा गिरा. दोनों ही विमान जलकर खाक हो गए. मुरैना के पहाड़गढ़ में सुखोई क्रैश हुआ, जिसके चोटिल दोनों पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि भरतपुर के पींगोरा गांव में गिरे मिराज का एक पायलट शहीद हो गया.

दुर्घटना के बाद वायुसेना ने जांच शुरू कर दी है. इसके लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी गई है. जांच के बाद ही से स्पष्ट हो पाएगा कि दुर्घटना की वजह क्या रही. क्या दोनों विमान टकरा गए या फिर किसी और कारण से हादसा हुआ. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख ने भी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली.

50 किमी तय करते ही उनका एटीसी से संपर्क टूट गया. विमान हवा में ही जल उठे और मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित जंगल में गिर गए. इस हादसे के पायलट खुद को बचाने में कामयाब रहे. मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने बताया कि एक विमान के दोनों पायलटों को बचा लिया गया है. दोनों को चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

दो फाइटर जेट क्रैश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुर्घटना के बाद ट्वीट कर लोगों को जानकारी दी. उन्होंने दुर्घटना पर दुख जताया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिखा कि स्थानीय प्रशासन को बिना देर किए राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ वायुसेना के अधिकारियों को सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम ने लिखा विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं. मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है.

plan krash12 22Scope News

दो फाइटर जेट क्रैश – वायुसेना ने दिए जांच के आदेश

IAF ने अपने बयान में कहा, ”भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए. विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर थे. इसमें शामिल 3 पायलटों में से एक की जान चली गई है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.” 

आग का गोला बन भरतपुर में गिरा

उधर, राजस्थान के भरतपुर जिले स्थित उच्चैन थाना इलाके के पींगोरा गांव के पास दूसरा लड़ाकू विमान आग का गोला बनता हुआ जमीन पर आ गिरा. जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि ग्वालियर यूनिट का इंडियन एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट है. फिलहाल जानकारी के मुताबिक पायलट इजेक्ट कर गए थे. उनकी लोकेशन का पता लगाया जा रहा.  

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...