सऊदी अरब में फंसे मजदूरों के मदद के लिए डीसी से मिले जयराम महतो

हजारीबागः सऊदी अरब में फंसे प्रवासी मजदूरों के मदद के लिए जेबीकेएसएस के जयराम महतो आगे आए हैं। इस मामले को लेकर कल उन्होंने गिरिडीह के डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। आज जयराम महतो हजारीबाग डीसी कार्यालय भी पहुंचे तथा डीसी नैंसी सहाय की गैर-हाजरी में मजिस्ट्रेट को अपना ज्ञापन सौंपा है।

मजदूरों के परिजन भी रहें मौजूद

इस दौरान उनके साथ सऊदी अरब में फसें मजदूरों के परिजन भी मौजूद रहे तथा जेबीकेएसएस के लोग भी मौजूद रहें। आपको बता दूं कि हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो के लगभग 45 मजदूर सऊदी अरब में मजदूरी करने गए थे तथा वहीं फंस गए है। उन्होंने 4 बार वीडियो संदेश के जरिए भारत सरकार और राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों ने गंवाई जान

इस दौरान कुछ मजदूरों के बीमार होने की भी बात सामने आ रही है। इस दौरान जयराम सरकार पर हमलावर दिखे तथा कहा कि सरकार अगर अपने राज्य में रोजगार की व्यवस्था करें तो कोई क्यों बाहर मजदूरी करने जायेगा। उन्होंने इस मामले में आंदोलन को भी बात कही है। वहीं मजदूरों के परिजन सरकार से अपने घरवालों की सही सलामत वापसी चाहते हैं।

BFCL Kaizen Awards: रामगढ़ की इस कंपनी में कर्मचारियों के आइडिया...

BFCL Kaizen Awards: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) में कर्मचारियों को उनके बेहतरीन 'काइज़ेन' (Kaizen) सुझावों और कार्यस्थल में लगातार सुधार की दिशा...

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF व पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

कटिहार : कटिहार में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बरारी थाना क्षेत्र के...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...