बेतिया अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में ‘जल-जीवन-हरियाली’ दिवस का आयोजन

बेतिया : बेतिया अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उपविकास आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पश्चिम चंपारण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जल-जीवन-हरियाली अभियान के क्रियान्वयन एवं इसके प्रभाव विषय पर विस्तृत परिचर्चा की गई।

आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता-सह-प्रभारी उपविकास आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत, उद्देश्य एवं उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत आंदोलन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को छोटी-छोटी लेकिन प्रभावी पहल करनी होगी।

Betia 2 22Scope News

हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त जल संसाधन और हरियाली सुनिश्चित करनी है – उपविकास आयुक्त

उन्होंने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण, पर्याप्त जल संसाधन और हरियाली सुनिश्चित करनी है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित एवं सुखमय हो सके। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और इस सप्ताह कम से कम पांच पौधे लगाने का संकल्प लें।

Betia 1 1 22Scope News

जल संचयन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है – अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल संचयन वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज किए गए प्रयासों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। निदेशक एनईपी पुरुषोतम त्रिवेदी ने जल-जीवन-हरियाली अभियान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। वहीं कार्यपालक अभियंता, मनरेगा ने मनरेगा योजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं पर्यावरण से जुड़े किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Betia 22Scope News

जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत पूर्व में आयोजित ‘क्विज प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत पूर्व में आयोजित ‘क्विज प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आयुष कुमार गुप्ता, द्वितीय स्थान पर रहे मनोरंजन कुशवाहा एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खुशी कुमारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। निदेशक, एनईपी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रथम पुरस्कार राशि छह हजार, द्वितीय पांच हजार एवं तृतीय चार हजार संबंधित प्रतिभागियों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

यह भी पढ़े : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर युवक की मौत…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

LEADS 2025 Ranking: बिहार को बड़ी सफलता, ‘High Performers’ श्रेणी में...

LEADS 2025 फ्रेमवर्क में बिहार ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘Fast Mover’ से ‘High Performers’ श्रेणी में जगह बनाई। उद्योग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र...

Darbhanga BJP Training Camp: वैचारिक मंथन के साथ भाजपा जिला प्रशिक्षण...

दरभंगा में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय समेत कई नेताओं ने संगठन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता...

Lakhisarai Bypass ROB Crack: निर्माण एजेंसी होगी Blacklist, भारी वाहनों की...

 लखीसराय बाईपास ROB में क्रैक मिलने के बाद बिहार सरकार सख्त हुई। निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भारी वाहनों पर रोक के निर्देश...

संजय सरावगी ने परिजनों को दिया भरोसा, कहा- अपराधियों की जल्द...

दरभंगा : बिहार भाजपा के अध्यक्ष सह दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी आज स्वर्गीय श्रवण राम के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान...

राजगीर मलमास मेला 17 मई से, 22 कुंडों में स्नान को...

पटना : पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन नालंदा ने 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले मलमास मेला की तैयारियां पूरी कर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img