बाढ़: जमीनी विवाद में चाचा-भतीजा को भाला से प्रहार कर मौत के घाट उतारा

बाढ़ : जमीनी विवाद : अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़हिया गांव में जमीन पर ईटा रखने के

विवाद में भाला भोंकर चाचा भतीजा की हत्या कर दी गई. घटना के बाद मृतक के घर पर मातम छाया है.

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक चाचा कैलू सिंह 28 वर्ष तथा भतीजा रोशन कुमार 20 वर्ष है.

मिली जानकारी के अनुसार चाचा भतीजा की अपने गोतिया से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

इसी को लेकर बुधवार की शाम को ईटा रखने के विवाद में आपस में खूनी झड़प हो गई. इसके बाद

गोतिया और उसके समर्थकों ने चाचा भतीजा के ऊपर हमला करते हुए भाला भोंक दिया.

इसके बाद भतीजा रोशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चाचा कैलू सिंह ने इलाज के लिए

अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. जमीनी विवाद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है

घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में मौके

पर पुलिस पहुंच गई है मामले की छानबीन की जा रही है,

वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट : विकाश कुमार

जमीनी विवाद में दो भाई और भतीजा को मारी गोली, चाचा की मौत

जमीनी विवाद में दबंगों की मारपीट में तीन घायल

खगड़िया में डबल मर्डर से सनसनी, चाचा-भतीजा ने एक-दूसरे को मारी गोली

भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ था विवाद

 

Dhanbad Durga Puja Security: धनबाद में दुर्गा पूजा की सुरक्षा का...

Dhanbad Durga Puja Security: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस...

Jharkhand News: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं, दलित-आदिवासियों के सम्मान और संवैधानिक...

शिल्पी नेहा तिर्की ने दिल्ली में दलित-आदिवासी सेल्फ रिस्पेक्ट मीटिंग में सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों पर बात रखी।Jharkhand News रांची:  झारखंड सरकार...

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...