Jamshedpur Crime News : दिनदहाड़े दंपत्ति पर चली गोली, महिला की मौत

Jamshedpur : ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़ – 

व्यवसायी रवि अग्रवाल के ससुर ने चांडिल थाना में अपने दामाद रवि अग्रवाल पर बेटी की हत्या का FIR दर्ज कराया है.

FIR में उन्होंने कहा है की बेटी दामाद के रिश्ते ठीक नहीं थे. परिवार और समाज के लोग कई बार हस्तछेप कर झगड़े को शांत कराया है.

पिछले महीने रवि अग्रवाल ने गंगटोक में भी ज्योति की गाला दबा कर हत्या करने की कोशिश की थी.

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. ज्योति और रवि अग्रवाल के मोबाइल कॉल डिटेल्स और Whatsapp चैट भी खंगाल रही है पुलिस.

हत्यकांड का उद्भेदन जल्द करने की कोशिश में लगी हुई है पुलिस.

Jamshedpur : जमशेदपुर के व्यापारी की पत्नी की देर रात गोली मार कर हत्या मामला में, सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक अहम बैठक हुई, इस बैठक में प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेट दिया गया है.

सभी चेंबर के लोगों ने जिले के उपयुक्त और एसएसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी करने कि मांग कि है, अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो मंगलवार को चेंबर द्वारा जमशेदपुर बंद करने का आवाहन किया गया है.

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे जमशेदपुर व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है, और सीतारामडेरा थाना पर एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है, व्यापारी द्वारा रंगदारी की शिकायत तीन बार किए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है.

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पूरा मारवाड़ी समाज चेंबर के लोग आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं, फिलहाल इस पूरे मामले पर एसएसपी खुद मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा भी किया है.

Jamshedpur- जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोली चलने की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार सरायकेला जिला के कंदरबेड़ा चौक पर जमशेदपुर के रहने वाले रवि अग्रवाल और उसकी पत्नी ज्योति अग्रवाल पर अपराधियों अंधाधुन गोली चला दी।

Jamshedpur Crime News : दिनदहाड़े दंपत्ति पर चली गोली, महिला का मौत – अपराधी फरार

जिसके बाद बाइक सवार अपराधी वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए महिला को टीएमएच अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, सूचना मिलते ही टीएमएच अस्पताल परिवार के साथ-साथ चेंबर के सदस्य सभी पहुंचे, वही सिटी एसपी और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता टीएमएच अस्पताल पहुंचे, जहां उनके परिजनों से मुलाकात की। Jamshedpur

गोलीबारी 22Scope News

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी चेतावनी Jamshedpur

स्वास्थ्य मंत्री ने घटना की जानकारी लेकर जिले के एसएसपी को अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं पर गोली चलाने वाले मर्द नहीं होते, मर्द से आकर मुकाबला करें। बन्ना गुप्ता ने इस मामले को लेकर डीजीपी और सचिव से बात करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें-शर्मनाकः 20 हजार रुपये नहीं देने पर सड़क पर हुआ बच्चे का जन्म, आगे फिर….. 

मारवाड़ी समाचार चेंबर के लोगों ने भी निंदा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। रंगदारी की शिकायत करने के बावजूद सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, ऐसे थानेदारों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस पूरे मामले पर सिटी एसपी खुद जांच कर रहे हैं। घटनास्थल सरायकेला जिले के पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा हैl

Bihar Land Records Online: 118 साल पुराने जमीन के दस्तावेज घर...

 बिहार में 1908 से 1995 तक के पुराने जमीन के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन जारी है। अब तक 77.80 लाख रिकॉर्ड वेबसाइट पर अपलोड, घर...

Bihar Fake Medicine Complaint: बिहार में नकली और घटिया दवाओं पर...

Bihar Fake Medicine Complaint, पटना: बिहार में नकली और निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरने वाली दवाओं के कारोबार पर रोक लगाने के...

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...