Commercial Advertisment

Jamshedpur Crime : ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा सरायकेला और जमशेदपुर, एक की मौत दो गंभीर…

Jamshedpur Crime : सरायकेला और जमशेदपुर शहर में बीते 10 घंटे के भीतर तीन गोलीबारी की घटना से दहल उठा। सरायकेला में जहां दो व्यावसायी को गोली मारी गई, वहीं जमशेदपुर में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों गोली की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

Bokaro : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रिम्स, स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका पर अमर बाउरी ने उठाया ये सवाल… 

Jamshedpur Crime : दुकान के बाहर व्यावसायी को अपराधियों ने मारी गोली

Jamshedpur Crime : मामले की जानकारी देता ग्रामीण
Jamshedpur Crime : मामले की जानकारी देता ग्रामीण

पहली घटना सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र में व्यावसायी विकास कुमार को उसके दुकान के बाहर अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया, जिसे टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद की दुकानदारों में भी डर का माहौल देखने को मिल रहा है। इस घटना में घायल हुए विकास सिंह की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, अब तक पुलिस के हाथ इस मामले में खाली हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih : मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, गिरिडीह में बनेगा 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल… 

Jamshedpur Crime : पार्टी करने गए युवक की गोली मारकर हत्या

वहीं दूसरी घटना जमशेदपुर के मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र की है, जहां ननकू लाल नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो मजदूरी का काम करता था। अपराधियों ने सर में सटाकर गोली मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि पास के युवकों ने ही घटना को अंजाम दिया, कुछ दिन पहले ही फुटबॉल खेलने को लेकर विवाद हुआ था, युवकों द्वारा घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Jamshedpur Crime : मृतक की फाइल फोटो
Jamshedpur Crime : मृतक की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी हथियार के साथ यहां से धराया… 

सीमेंट दुकान संचालक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

वहीं तीसरी घटना सरायकेला के कांड्रा थाना क्षेत्र कि है, जहां व्यापारी संजय बर्मन को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि सीमेंट दुकान में बैठे थे, तभी 4 से 5 की संख्या में अपराधी आते हैं, और फोन कर एक अपराधी से फोन पर बात करवाते हैं।

ये भी पढ़ें- Giridih Accident : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, एक की मौत 5 घायल, कार के उड़े चिथड़े… 

अपराधी द्वारा फोन पर 10 लाख की रंगदारी मांगी जाती है, रंगदारी से मना करने पर वहां मौजूद अपराधियों नें ताबड़तोड़ गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों ने टीएमएच अस्पताल में भर्ती करवाया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जूट गई।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

ये भी पढ़ें- Hazaribagh झील क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत से मची सनसनी… 

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...

Patna High Court: विवाहित महिला का caste certificateपति के नाम से...

 पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाहित महिला का caste certificate केवल पति का नाम दर्ज होने के आधार पर अमान्य नहीं किया जा...