Jamshedpur: भाई-बहन के बीच प्रॉपर्टी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घंटों तक चली मारपीट, दो घायल

Jamshedpur: मानगो थाना अंतर्गत आजादनगर रोड नंबर 12 के समीप एक प्रॉपर्टी विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब सैयद मोबीन अली और उनकी सौतेली बहन डॉ. हेमराम के बीच चल रहे लंबे समय से विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद की जड़ 6 कट्ठा जमीन है, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में सड़क पर जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला प्रशासन और पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। तीन घंटे चले संघर्ष के बाद एसडीओ के निर्देश पर सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में विवादित संपत्ति को सील कर दिया गया।

Jamshedpur: सीओ बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद का मामला एसडीओ कोर्ट में पहले से लंबित है, इसके बावजूद दोनों पक्षों ने कानून को हाथ में लिया। फिलहाल दोनों पक्षों को दस्तावेजों के साथ कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। घटना के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।

लाला जबीन की रिपोर्ट

 

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...