Advertisment

अमरनाथ में तैनात जमशेदपुर का जवान शहीद, गुफा के पास ऑक्सीजन की कमी होने से पड़ा दिल का दौरा, गई जान

बेल्डीह बस्ती के रहने वाले हैं हवलदार मनोहर कुंकल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कोऑपरेटिव कॉलेज के पास स्थित बेल्डीह बस्ती निवासी सेना में हवलदार मनोहर कुंकल की जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में शहीद हो गए। अमरनाथ यात्रा के वक्त उनकी पोस्टिंग वही पड़ थी। गूफा में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण डियूटी के दौरान उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

उनका शव जम्मू-कश्मीर से गुरुवार को जमशेदपुर आएगा। उसके बाद उनके शव को पैतृक गांव चाईबासा के मनिहारी थाना क्षेत्र में ले जाया जायेगा, जहां उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सेना में हवलदार मनोहर कुंकल मूल रूप से मझारी के रहने वाले हैं, लेकिन बेल्डीह बस्ती में रहकर अपनी स्कूली शिक्षा साक्षी स्थित राजस्थान विद्या मंदिर में पूरी की। फिर वहां से उनका चयन सेना में हो गया जहां उनकी पोस्टिंग अमरनाथ गुफा के पास था

हवलदार मनोहर कुंकल करीब 22 साल से आर्मी की नौकरी कर रहे थे। उनका अचानक मौत होने से जमशेदपुर में शोक की लहर है। उनके परिजनों के सांत्वना देने के लिए समाज के लोगों के साथ आर्मी से रिटायर्ड पूर्व जवान और राजनीतिक दल के लोग उनके घर पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट : लाला जब़ी

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...