Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: सरयू राय ने अपने एक साल के कार्यकाल का दिया विवरण, जानें क्या कहा

Jamshedpur News: झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को निकले आज (23 नवंबर) पूरा एक साल हो चुका है. आज के दिन ही सरयू राय ने अपने क्षेत्र में जीत दर्ज की थी. झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के एक साल होने के उपलक्ष में सरयू राय ने अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में सभी को बताया. उन्होंने कहा, ‘अब तक हमने पिछले एक साल में  40 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च किए हैं.

कुल 1321 योजनाओं को लागू करना है. अब तक 821 योजना को स्वीकृति मिली है, जिसका भी एस्टीमेट बना रहा है.’ अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि इस 1 साल में कुछ बुरा अनुभव भी हमें हुआ है. जिसमें मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जिला प्रशासन के ढुलमुल रवैया के कारण विभिन्न योजनाओं में काम नहीं हो रहा है. कई ऐसे कार्य हैं, जो मात्र हस्ताक्षर के लिए रुके हुए हैं, जबकि उसके लिए पहले से ही फंड आवंटित है.

Jamshedpur News: बनाए गए कई सामुदायिक विकास केंद्र; सरयू राय

सरयू राय ने बताया कि बालिगुमा में पहले फेज में टंकी बन गया, पाइप बिछ गया, लेकिन टंकी में अब तक पानी नहीं आया. जर्जर डीएम लाइब्रेरी थी, जिसका पुनरुद्धार कर सुंदर बना दिया गया है, लेकिन अभी लाइब्रेरी बंद है. उन्होंने यह भी कहा कि कई सामुदायिक विकास केंद्र बने हैं, लेकिन उसका संचालन सही ढंग से नहीं हो रहा है. कई लोग उस पर कब्जा जमा कर टेंट हाउस और अन्य काम कर रहे हैं. उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों से पुलिस द्वारा और थानेदार द्वारा वसूली की जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर विभिन्न योजनाओं को धरातल में उतारने में लापरवाही बढ़ती गई, तो हम गर्दन पर चढ़कर काम करवाएंगे. जमशेदपुर से लाला जबीन की खबर…

नवंबर आते ही घातक हो जाता है यह बल्लेबाज, Team India को भी करा चुका है चुप

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...