Jamshedpur : सरयू राय ने षड्यंत्र रचकर छल से चुनाव जीता-बन्ना गुप्ता का बड़ा आरोप…

Jamshedpur : विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर जमकर हमला बोला है। अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मेरी छवि को बिगाड़ने के लिए एडिटेड विडियो का सहारा लिया गया है। वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित कर धार्मिक धुर्वीकरण का षड्यंत्र रच कर सरयू राय ने छल से चुनाव जीता क्यूंकि वे जानते थे कि वे बिना तिगड़म कर चुनाव नहीं जीत सकते थे।

1 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें-Garhwa में जंगली हाथियों का कहर, कई घरों को किया तबाह और…

उन्होंने कहा कि मुझे डर हैं कि सरयू राय मेरे से राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण यहां की जनता के विकास कार्यो को कहीं रोक ना दें। डर है कि ऐसा ना हो कि मुझे नीचा दिखाने के लिए सरयू राय मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी बंद करवा दें, एमजीएम अस्पताल बंद करवा दें। यहां तक कि मेरे प्रयास से प्रस्तावित स्वर्णरेखा नदी में होने वाले रिवर फ्रंट डेवलपमेन्ट का कार्य ना रुकवा दें।

Jamshedpur : मेरे द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को ना रोके सरयू 

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति पर विश्वास करता हूं, इसलिए सरयू राय को जीत की बधाई देते हुए कहना चाहता हूं कि मेरे द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य को रोके नहीं और ना ही रुकने दें। यदि उन्होंने किसी भी तरह के विकास कार्यों को रोकने या धीमा करने का प्रयास किया तो उनके इस नकरात्मक राजनीति का मैं हर कदम पर विरोध करूंगा।

2 min 3 22Scope News

ये भी पढ़ें- Palamu Crime : चुपके से बाइक उड़ाने वाला शख्स धराया, दिवाली पर 14 हजार… 

इसके साथ ही उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे जो आशीर्वाद दिया है और जो आदेश दिया है वो सिर आँखों पर है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करूंगा। मेरा कार्यालय जनता की सेवा के लिए हमेशा खुला रहेगा और जन दर्शन का कार्यक्रम जारी रहेगा।

जमशेदपुर से लाला जबीन की रिपोर्ट—

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...