Jamshedpur Suicide Case: शेयर बाजार में नुकसान के बाद BTech छात्र ने की आत्महत्या

 जमशेदपुर के कदमा में बीटेक छात्र अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेयर बाजार में भारी नुकसान और कर्ज के दबाव को वजह माना जा रहा है।


Jamshedpur Suicide Case : शहर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 7 में 23 वर्षीय बीटेक छात्र अंकित शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शेयर बाजार में भारी नुकसान और कर्ज के दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

मृतक अंकित शर्मा घर में अपनी बहन रिया शर्मा के साथ रहता था। उसकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण Ranchi में इलाजरत हैं। घटना के समय घर में दोनों भाई-बहन ही मौजूद थे।

Jamshedpur Suicide Case: बहन ने दरवाजा तोड़कर नीचे उतारा

जानकारी के अनुसार, जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसकी बहन रिया शर्मा को शक हुआ। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंकित फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए Tata Main Hospital (TMH) ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों और परिचितों के लिए यह घटना बेहद दुखद साबित हुई।


Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers
Jharkhand-Government-Suicide-Helpline-Numbers

Key Highlights:

• कदमा के रामनगर रोड नंबर 7 में बीटेक छात्र ने की आत्महत्या

• मृतक की पहचान 23 वर्षीय अंकित शर्मा के रूप में हुई

• शेयर बाजार में 4 से 5 लाख रुपये निवेश में हुआ भारी नुकसान

• कर्ज चुकाने के दबाव में उठाया आत्मघाती कदम

• पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की


शेयर बाजार में नुकसान बना वजह

पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि अंकित ने शेयर बाजार में करीब 4 से 5 लाख रुपये निवेश किए थे। इसमें उसे भारी नुकसान हुआ था। बताया जा रहा है कि निवेश के लिए उसने बाजार से कर्ज भी लिया था।

जब परिचित लोग घर तक रुपये मांगने आने लगे, तब भी उसने यह बात किसी से साझा नहीं की। कुछ दिनों तक वह लोगों को समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही जांच

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आर्थिक दबाव के अलावा कोई अन्य कारण तो इस घटना के पीछे नहीं था।

अस्वीकरण (आत्महत्या/मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सूचना):

यह समाचार सामग्री केवल सूचना एवं जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। आत्महत्या एक गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्या है, और इस विषय पर रिपोर्टिंग करते समय संवेदनशीलता बरतना आवश्यक है।

हम किसी भी प्रकार से आत्महत्या या स्वयं को नुकसान पहुंचाने के विचार/कृत्य को प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद, या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा है, तो कृपया तुरंत किसी योग्य मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, परामर्शदाता, या नजदीकी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से संपर्क करें।

भारत में सहायता के लिए आप Kiran Mental Health Helpline (टोल-फ्री: 1800-599-0019) जैसी सेवाओं से संपर्क कर सकते हैं। समय पर सहायता और संवाद जीवन बचा सकता है।

यह सामग्री केवल जनहित में जागरूकता के लिए है और किसी भी प्रकार की अनुकरणीय या प्रेरणात्मक जानकारी प्रदान नहीं करती है।

Jharkhand High Court Order: चतरा में करोड़ों की जमीन Fraud Case,...

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर चतरा में करोड़ों की जमीन हेराफेरी मामले में सीओ, सीआई समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।...

ACB Raid: जमीन Mutation रिश्वत कांड में बुढ़मू सीओ समेत तीन...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...

ACB Action: जमीन Mutation के बदले रिश्वत मामले में बुढ़मू सीओ...

रांची के बुढ़मू अंचल में जमीन म्यूटेशन के बदले रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने सीओ समेत तीन आरोपियों को तीन दिन की...