Jamshedpur Suicide Case : शेयर बाजार में निवेश के बाद बढ़े कर्ज के दबाव में तीन लोगों ने की आत्महत्या

जमशेदपुर: Jamshedpur Suicide Case – कानपुर के मूलनिवासी और अभी  तामोलिया आशियाना रिश्तदार के यहाँ रह रहे एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या करने के लिए जहर खा लिया। अंशु श्रीवास्तव, जो गुजरात में रहते थे, ने दोस्तों और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर शेयर बाजार में 70 लाख रुपये का निवेश किया था। कर्ज के बोझ तले उनके पूरे परिवार ने अपनी इहलीला समाप्त करने लिए यह कदम उठाया।

शेयर मार्केट में अंशु का पैसा डूबने के बाद परिवार कर्जदार हो गया था, जिससे वे काफी परेशान हो गए थे। बुधवार की रात, अंशु के पिता ज्ञानप्रकाश (49), पत्नी सुनीता (45) और मां कृष्णकांति श्रीवास्तव (75) ने जहर खा लिया ।

Jamshedpur Suicide Case – तीन लोगों ने की आत्महत्या :

जहरीले पदार्थ खाने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें ब्रह्मानंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कृष्णकांति की बुधवार की रात मौत हो गई, जबकि सुनीता ने गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। ज्ञानप्रकाश की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जहर खाने से पहले ज्ञानप्रकाश ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि अंशु ने कर्जदारों से कहा था कि वह उन्हें 10 प्रतिशत ब्याज के साथ पैसे लौटाएंगे। लेकिन शेयर मार्केट में नुकसान के बाद वह गुजरात से फरार हो गए।

Jamshedpur Suicide Case :

अंशु के माता-पिता और दादी पिछले तीन महीने से तामोलिया में अपने रिश्तेदार ब्रजेश श्रीवास्तव के घर पर रह रहे थे, जहां कर्जदारों का लगातार पैसे लौटाने का दबाव बढ़ता गया, जिसके परिणामस्वरूप इस त्रासदी ने जन्म लिया।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...