Advertisment

जामताड़ा: ट्रक और टैंकर में जोरदार टक्कर, एक घायल

जामताड़ा : गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास ट्रक और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक तथा टैंकर को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

जानकारी देते हुए एएसआई रंजीत राम ने बताया कि आज सुबह रेलवे ओवर ब्रिज के पास गोड्डा से धनबाद जा रहा एक टैंकर और धनबाद से मालदा जा रहा एक आयशर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गए. वहीं ट्रक तथा टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है.

टैंकर चालक ने बताया कि संभवतः ट्रक चालक को झपकी लग गई, जिस कारण यह दुर्घटना घटी है. जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गए. हालांकि टैंकर में तेल नहीं था, नहीं तो एक बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

रिपोर्ट: उज्जवल

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...