Jamtara : हेमंत सोरेन फिर बनेंगे सीएम, राज्य की जनता देगी जन्मदिन का तोहफा : सागिर खान

Jamtara :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के मौके पर हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के संपर्क में जा रहे हैं और उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे और राज्य की जिम्मेदारी संभालेंगे। उक्त बातें झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सागिर खान ने कही। शनिवार को वह सदर अस्पताल के इनडोर में भर्ती मरीजों के बीच सीएम के जन्मदिन के मौके पर जिला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ फल वितरण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन झारखंड मुक्ति मोर्चा जामताड़ा जिला कमेटी की ओर से धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो नेता सागिर खान की अगुवाई में जिला कमेटी के पदाधिकारी ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। सदर अस्पताल के इनडोर में भर्ती लगभग 125 मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच पार्टी के पदाधिकारी ने फल वितरण किया। साथ हीं वहां की व्यवस्था के संदर्भ में भी मरीज से जानकारी ली। इससे पूर्व सदर अस्पताल के कर्मियों की ओर से दिए जाने वाले पैकेट का जांच किया गया। ताकि मरीजों को सही चीज मिल सके।

Jamtara : हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जिला में चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है

वही झामुम नेता सागिर खान ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा जिला में भी पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार आया है। जामताड़ा जिला में चिकित्सकों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रहा है। हम लोगों ने पैकेट वितरण के दौरान यहां की साफ सफाई और व्यवस्था को भी देखा है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के गरीब गुरुवा के हित में हेमंत सोरेन लगातार काम कर रहे हैं। इस दिशा में हमारा प्रयास है कि हमलोग उनके कार्यों को आम जनता के बीच पहुंचाएं। दूसरी और दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आलोक विश्वकर्मा, झामुमो के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, अशोक मंडल, देवाशीष मिश्रा, आनंद टुडू, सादिक अंसारी, ताहा अंसारी, विजय राउत, संजय देव हेंब्रम सहित अन्य मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img