सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद, एक की तलाश जारी, एक बाल-बाल बचा

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब वहां मौजूद लोगों के शोर मचाने के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा दो को बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अरवल सदर अस्पताल ले गए। जबकि एक की तलाश जारी है। वहीं एक बालक बालबाल बच गया। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चौरी SHO पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

घटना की सूचना मिलते ही चौरी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, डूबने वाले बालकों में अंधारी गांव निवासी रंजीत राय का पुत्र नीतीश कुमार, चिंटू राय का पुत्र हर्षित कुमार, सुभंटु राय का पुत्र निखिल कुमार एवं स्व. राम निधि राय का पुत्र शिवम कुमार शामिल है। इसमें शिवम कुमार बाल-बाल बच गया।

Ara Sone River 1 22Scope News

रविवार की सुबह चारों बालक सोन नदी में नहाने के लिए गए थे

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह चारों बालक सोन नदी में नहाने के लिए गए थे। जहां नहाने के दौरान तीनों डूब गए। तभी मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाना मचाने पर स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दो बालकों को पानी से बाहर निकल गया। जबकि एक की तलाश जारी है।

Ara Sone River 2 22Scope News

यह भी पढ़े : गंगा नदी में कल हुए हादसे से सबक नहीं, आज फिर उमानाथ गंगा घाट पर 4 लोग डूबे, 3 को बचाया गया, एक लापता

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...