CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर भागलपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला भागलपुर दौरा है। जिसे जिले के विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भागलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास निर्माणाधीन बेली ब्रिज का निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद वे समीक्षा भवन में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक करेंगे।

बैठक में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी

बैठक में आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, सफाई व्यवस्था और यातायात प्रबंधन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दौरे के दौरान भागलपुर जिले को बड़ी विकासात्मक सौगात भी देंगे। भागलपुर जिले के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने सीएम सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर जानकारी दी।

Bha DM 1 2 22Scope News

Bha DM 2 2 22Scope News

मुख्यमंत्री लगभग 203 करोड़ की लागत से तैयार व प्रस्तावित 84 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री लगभग 203 करोड़ रुपए की लागत से तैयार और प्रस्तावित 84 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे से भागलपुर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bha DM 3 2 22Scope News

Bha DM 4 1 22Scope News

Bha DM 5 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया प्रयोग, मैदान में उतरेंगे अधिकारी-कर्मी

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...