मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार का उल्लेख करने पर PM के प्रति जताया आभार

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की भिन्न-भिन्न खासियतों एवं पहलुओं पर देशवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस कार्यक्रम में बिहार का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री का यह उल्लेख बिहार के किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों के परिश्रम तथा राज्य की समृद्ध कृषि एवं खाद्य परंपरा का सम्मान है – सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और जनजीवन से जुड़े विषयों का उल्लेख किया जाना राज्यवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। विशेष रूप से भीषण गर्मी से बचाव के लिए बिहार के पारंपरिक एवं पौष्टिक पेय सत्तू का उल्लेख व राज्य के प्रसिद्ध जर्दालु आम की चर्चा बिहार की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह उल्लेख बिहार के किसानों, उद्यमियों और आम नागरिकों के परिश्रम व राज्य की समृद्ध कृषि एवं खाद्य परंपरा का सम्मान है। इससे बिहार के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान मिलेगी व किसान भी प्रोत्साहित होंगे।

CM Samrat Maan Ki Baat 1 22Scope News

CM Samrat Maan Ki Baat 2 22Scope News

CM Samrat Maan Ki Baat 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों व लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अपनी सांस्कृतिक धरोहर, कृषि उत्पादों और लोक परंपराओं के माध्यम से देश की समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन विशेषताओं को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने से राज्य के लोगों का उत्साह और बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राज्य की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

CM Samrat Maan Ki Baat 4 22Scope News

CM Samrat Maan Ki Baat 5 22Scope News

CM Samrat Maan Ki Baat 6 22Scope News

यह भी पढ़े : PM ने ‘मन की बात’ में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जताया गर्व – दिलीप जायसवाल

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...

2 बच्चे की मां को पड़ोसी युवक से हुआ प्यार, पति...

भागलपुर : भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सिलहन गांव में प्यार, शादी और विवाद की एक अनोखी कहानी सामने आई है। यहां...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img