Jamui का 50 हजार का इनामी कुख्यात होली खेलते वक्त हुआ गिरफ्तार

जमुई: Jamui की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है जहां पुलिस ने जिले के कुख्यात पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पवन यादव जमुई के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक था और पुलिस ने उसके ऊपर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसके ऊपर Jamui के विभिन्न थानों में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या का प्रयास समेत करीब दर्जन भर मामले दर्ज थे।

यह भी पढ़ें – Vaishali: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, ईंट से वार कर…, इस बात पर हुआ था विवाद…

मामले में Jamui के एसपी मदन कुमार आनंद ने बताया कि कुख्यात पवन यादव जिले में एक गैंग चलाता है जिसमें करीब डेढ़ दर्जन बाइकर शामिल हैं जो जिले में घूम कर लूट और छिनतई करते हैं। पुलिस को कुख्यात की तलाश लंबे समय से थी इसी बीच सूचना मिली कि होली के अवसर पर वह अपने घर आ रहा है। सूचना के आधार पर जिला पुलिस और एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने छापेमारी कर उसे होली खेलते समय ही गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस कुख्यात से पूछताछ कर रही है बाद में उसे जेल भेज दिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अपराधी को खोजती रही Patna पुलिस, नाक के नीचे से कुख्यात ने…

Jamui से बीएम भगत की रिपोर्ट

Nirsa Elevated Road Protest: एलिवेटेड रोड को लेकर निरसा में शक्ति...

Nirsa Elevated Road Protest: बुधवार को निरसा में एलिवेटेड रोड बनाने के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धनबाद के सांसद ढुलू महतो...

Chainpur CHC Negligence: गुमला के चैनपुर CHC की स्वास्थ्य सेवाएं कटघरे...

Chainpur CHC Negligence: गुमला ज़िले के चैनपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 14 साल की शिवानी...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...