Commercial Advertisment

Vaishali: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, ईंट से वार कर…, इस बात पर हुआ था विवाद…

Vaishali: कहते हैं कि महिलाएं अपने सुहाग के लिए किसी भी हद तक जा सकती है लेकिन वैशाली से एक मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गया। पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट दिया साथ ही ईंट से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। मामला Vaishali के करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव का है जहां एक महिला ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद महिला अपने घर से भागने की तैयारी में थी तभी परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें – होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

Vaishali के करताहां थाना क्षेत्र की घटना

मामले में बताया जा रहा है कि होली के दिन मृतक मिथिलेश की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी खुन्नस में पत्नी ने कमरे में अपने पति पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। फिर वह भागने के फ़िराक में थी लेकिन उसकी संदिग्ध हरकत देख परिवार के अन्य लोगों को कुछ शक हुआ तो लोगों ने उसके कमरे में जा कर देखा जहां मिथिलेश बेसुध पड़ा था। लोगों ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें – JDU में निशांत का स्वागत शुरू, पटना में पोस्टर लगा पार्टी ज्वाइन करने…

परिजनों ने आरोपी पत्नी को पकड़ कर Vaishali पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के परिवार के लोगों ने कहा कि आरोपी पत्नी अक्सर किसी से फोन पर बातचीत करती थी जिस बात को लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता था। होली के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें-  अपराधी को खोजती रही Patna पुलिस, नाक के नीचे से कुख्यात ने…

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

वैशाली से दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी...

Anant Singh Daughter Wedding, पटना: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने वाली है। उनकी बेटी...

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...