Commercial Advertisment

अपराधी को खोजती रही Patna पुलिस, नाक के नीचे से कुख्यात ने…

Patna: एक तरफ पटना पुलिस क्राइम कंट्रोल और हर अपराधियों पर पैनी नजर रखने का दावा करती है तो दूसरी तरफ अपराधी नाक के नीचे से निकल जाते हैं और पुलिस को पता भी नहीं चलता है। ऐसा ही मामला सामने आया है राजधानी पटना से जहां बीते दिनों कंकड़बाग इलाके में एनकाउंटर मामले के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया और पुलिस को पता भी नहीं चला।

यह भी पढ़ें – होली में Patna पुलिस मान गई बुरा, कांस्टेबल हुआ लाइन हाजिर तो तेज प्रताप पर…

मिली जानकारी के अनुसार Patna के कंकड़बाग इलाके के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों अपराधियों ने संपत्ति विवाद में अचानक फायरिंग शुरू कर दी थी। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर भी गोलीबारी की थी। बाद में पुलिस ने पूरे मकान को घेर लिया था और मकान से दो अपराधी को गिरफ्तार भी किया था जबकि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस धर्मेंद्र यादव को ढूंढने के लिए खाक खंगाल रही थी और उधर उसने बीते 13 मार्च को ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने आरोपी धर्मेंद्र यादव को जेल भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद अब Patna पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें – Siwan: ‘सजनवा हमर, सखी रंगदार मिलल’, पुलिस की गाड़ी में बनाया रील अब हुआ वायरल

मामले में Patna सदर एएसपी कुमार अभिनव ने बताया कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में गोलीबारी मामले का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव जो लगातार फरार चल रहा था ने बीते 13 मार्च को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अब कोर्ट खुलने का इंतजार कर रही है जिसके बाद उसे रिमांड पर लिया जायेगा और पूछताछ की जाएगी। पुलिस धर्मेंद्र यादव की संपत्ति भी जब्त करेगी क्योंकि बताया जा रहा है कि आपराधिक घटनाओं के जरिये उसने अकूत संपत्ति बनाई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM हाउस में घुस सकते हैं अपराधी, आरा की घटना पर रोहिणी का तंज…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...