तारापुर से जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष सिंह ने भरा पर्चा, सम्राट चौधरी को देंगे टक्कर

तारापुर से जनसुराज प्रत्याशी डॉ. संतोष सिंह ने भरा पर्चा, सम्राट चौधरी को देंगे टक्कर

मुंगेर : तारापुर विधानसभा (164) से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संतोष सिंह ने आज नामांकन दाखिल किया। आज नामांकन के अंतिम दिन उनके समर्थन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष समर्थक मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

Goal 7 22Scope News

अत्याधुनिक अस्पताल होगा स्थापित, गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज

डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि वे वर्षों से डॉक्टरी के माध्यम से समाजसेवा कर रहे हैं और अब राजनीति में आकर क्षेत्र की सेवा को नया आयाम देना चाहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य तारापुर में एक अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित करना है, जहां गरीबों को मुफ्त इलाज मिले और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम हर समय उपलब्ध रहे।

tara jansuraj dr santosh 22Scope News

बहेगी बदलाव की बयार, क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास

सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि खेल हमेशा अच्छे खिलाड़ी के खिलाफ ही खेला जाता है। जब सामने वाला मजबूत हो, तभी मुकाबले का मजा आता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार तारापुर विधानसभा में बदलाव की लहर है और जनता अगर साथ दे तो निश्चित तौर पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

विकास के विजन से समर्थकों में जगी आस

नामांकन के दौरान जनसुराज समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए डॉ. सिंह के समर्थन में जोशपूर्ण माहौल बनाया। स्थानीय लोगों ने भी उनके विकास के विजन की सराहना की और उम्मीद जताई कि वे तारापुर को नई दिशा देंगे।

ये भी पढ़े :  बांका विधानसभा सीट से भाजपा के रामनारायण मंडल ने भरा पर्चा, समर्थकों में दिखा जोश

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img