VIP पार्टी के सकलदेव बिंद को सम्राट चौधरी ने भाजपा की दिलवायी सदस्यता

मुंगेर : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को आज बड़ा झटका लगा है। तारापुर विधानसभा से सकलदेव बिंद ने आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। बिहार के डिप्टी सीएम व तारापुर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी सम्राट चौधरी ने सकलदेव बिंद को पार्टी की सदस्यता दिलवायी। वहीं सलकबिंद सहित उनके समर्थकों ने सम्राट को गमछा और माला पहनाकर स्वागत किया। सम्राट ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि विभिन्न समाज के लोग पहले से ही हमारे हुआ करते थे। आज कैसे हमसे छूट जाएंगे। विधानसभा का चुनाव हम लड़ रहे हैं। परंतु हम तारापुर को देख नहीं पाएंगे, सकलदेव बिंद तारापुर को देखेंगे।

DIARCH Group 22Scope News

तेजस्वी यादव हम जैसे लोगों को धोखा देने का काम किया है – सकलदेव बिंद

वहीं सकलदेव बिंद ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हम जैसे लोगों को धोखा देने का काम किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि इस बार के चुनाव जितने नहीं देंगे। टिकट के लिए राजद पार्टी की तरफ से तीन से चार करोड़ की मांग की जा रही थी। राजद पार्टी को केवल बस झूठ बोलने का काम बचा है। परंतु इस बार बिहार में बीजेपी और एनडीए की सरकार बनाकर ही छोड़ेंगे।

यह भी पढ़े : जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता अमित पासवान भाजपा में शामिल, पूर्व जिला पार्षद अनिता कुमारी ने भी ली सदस्यता

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...